फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Strict action will be taken against the temptants

जनता को प्रलोभन देने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 06 Apr 2021 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against the temptants
सकलडीहा/बबुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस महकमा गंभीर है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही कस्बा व बाजारों में रूट मार्च निकालकर लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सकलडीहा में सीओ श्रुति गुप्ता ने पुलिस फोर्स के साथ विभिन्न गांव के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के बहरवानी, चतुर्भुजपुर, नईबाजार, पौरा, कम्हारी, बरठी, नरैना आदि गांवों के संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों निरीक्षण करने के साथ कस्बा में रूट मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। चेताया कि किसी प्रकारका प्रलोभन दिए जाने की सूचना मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रूट मार्च में कोतवाल अवनीश राय, अच्छेलाल यादव, हरिकेश शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं बबुरी में थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने पुलिस व पीएसी बल के साथ गांवो में रूट मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने सभी से चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। साथ ही चुनाव में उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed