फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   stopping dearness allowance

महंगाई भत्ता रोकने पर रेलकर्मियों ने जताया विरोध

Fri, 08 May 2020 04:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
stopping dearness allowance
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों की सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए वीडियो कांफ्रेसिंग के मध्यम से बृहस्पतिवार को बैठक हुई। बैठक में रेलकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण काल में केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते सहित अन्य भत्तों को रोकने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। कर्मियों ने इसके विरोध करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष राममूरत यादव ने कहा कि कोविड 19 जैसी भयावह और वैश्विक बीमारी के दौरान काम करने वाले रेलकर्मी किसी योद्धा से कम नहीं है। वे अपनी जान जोखिम में डालकर रेल और देश की सेवा कर रहे हैं। रेलकर्मियों ने कोविड 19 से छिड़ी लड़ाई में अपनी भूमिका निभाते हुए लगातार दो माह तक अपने एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराया है। इसके बावजूद सरकार ने केंद्रीय कर्मियों का भत्ता रोक दिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसका विरोध किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कोरोना काल में रेलकर्मियों के सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए एक दिन बीच कर ड्यूटी लगाने, सैनिटाइजर, ग्लब्स, मास्क वितरित करने और थर्मल स्क्रीनिंग करने की मांग की। इस दौरान रेलकर्मियों को पचास लाख रुपये का बीमा करने की मांग की गई। बैठक में संतोष गोंड, स्वामीनाथ यादव, तनवीर आलम, शिव कुमार सिंह, उपेन्द्र सिंह, राकेश राणा, पवन कुमार, अंगद, अनिल कुमार, सुरेश, विनायक सिंह, शशिप्रकाश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed