फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stopped after asking for lift, then pointed a gun at him, sprinkled chilli powder and robbed the bike

Chandauli News: लिफ्ट मांगकर रोका फिर असलहा सटाया, मिर्च पाउडर डालकर लूट ले गए बाइक

Wed, 29 Jan 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Stopped after asking for lift, then pointed a gun at him, sprinkled chilli powder and robbed the bike
नियामताबाद। चंदरखा नहर पर सोमवार की रात करीब 9 बजे दुकान से घर लौट रहे युवक की बाइक बदमाशों ने लूट ली। बदमाशों ने पहले लिफ्ट मांगकर उसे रोका फिर असलहा सटाकर धमकाने लगे। युवक उनसे लड़ने लगा तो एक बदमाश ने उसके आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया और बाइक लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के भरछा गांव निवासी मनोज कुमार की सिंधीताली में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। सोमवार की रात करीब 9 बजे वे दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में चंदरखा नहर पर एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर जीवनाथपुर जाने की बात कही। इस पर मनोज ने उसे जीवनाथपुर जाने का रास्ता बताया। इसी बीच उसने गाली देते हुए मनोज को असलहा सटा दिया। इस पर मनोज भी उससे उलझ गए। दोनों में मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान दोनों सड़क किनारे नीचे खेत में चले गए। इसी बीच बाइक से दो व्यक्ति और आ गए। उनमें से एक ने मनोज की आंख पर मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक लेकर भाग गए। मनोज ने इसकी जानकारी मोबाइल फोन से पुलिस को दी। मनोज से लड़ाई के दौरान बदमाशों का तमंचा खेत में गिर गया। बाद में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने खेत में तमंचा बरामद किया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि पूर्व में दोनों के बीच किसी विवाद को लेकर भी जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed