{"_id":"8d23876018a943417bb7eaf707bcb1c5","slug":"stolen-from-three-homes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों से चोरी
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के तीन स्थानों पर चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए
विज्ञापन
काफी माल समेट लिया। रिटायर्ड फौजी के घर दोनाली बंदूक और हजारों रुपये नकद
चुराने के साथ ही एक और घर का ताला चटकाकर हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ
कर दिया।
नगर के ईस्टर्न बाजार निवासी रिटायर्ड फौजी और वर्तमान समय में इंडियन आयल कंपनी में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात आदेश कुमार गुप्ता के घर का ताला चटकाकर चोरों ने एक दोनाली बंदूक समेत आलमारी में रखे 70 हजार रुपये पार कर दिए।
घटना के समय सुरक्षा गार्ड एक शादी समारोह में गया था। वहां से लौटा तो ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था जबकि बंदूक और घर में रखे 70 हजार रुपये नकद गायब थे। इसी तरह नईबस्ती निवासी शंकर पटेल और उनकी पत्नी मंगलवार को एक निमंत्रण में गए थे। घर खाली पाकर चोर बुधवार की भोर में करीब दो बजे शंकर के घर में चोरी की नीयत से घुसे। घर में आभूषण और नकदी लेकर चोर निकलने का प्रयास कर रहे थे कि शंकर के पुत्र संजय की नींद खुल गई और चार लोगों को देख वह शोर मचाने लगा।
तभी अचानक एक व्यक्ति तकिया से संजय का मुंह दबाने लगा, जबकि बाकी तीन लोग सामान लेकर भाग निकले। इसी बीच मुंह दबाने वाला व्यक्ति भागने में नाली में गिर गया। संजय ने उसे पकड़ लिया और घर लाकर कुर्सी से बांध दिया। फिर उसने पड़ोसियों को भी इकट्ठा कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपी लाखू को पकड़कर कोतवाली ले आई।
इसी क्रम में हनुमानपुर में अहिरान निवासी दिलीप कुमार शर्मा के घर मंगलवार की देर रात घुसे चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़कर हजारों का सामान उड़ा दिया। घटना के समय पीड़ित परिवार रिश्तेदारी में गया था। बुधवार की सुबह ताला टूटा देख पड़ोसियों ने दिलीप को मोबाइल पर सूचना दी। पीड़ित के अनुसार गेट से लेकर कमरे तक लगे पांच तालों को तोड़कर चोर आभूषण समेत करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान ले गए।
पीड़ितों की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी साजिद सिद्दीकी ने बताया कि सभी घटनाओं की पीड़ितों द्वारा तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
दूकान का रोशनदान तोड़कर चोरी
पड़ाव। क्षेत्र के जलीलपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो जगहों पर हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बुधवार को घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
जलीलपुर गांव स्थित हीरा मौर्य के लान से चोरों ने एक इनवर्टर चुरा लिया। जबकि पास स्थित खान आयरन स्टोर की दूकान में लगे रौशनदान को काटकर चोरों द्वारा दूकान के गल्ले में रखे 25 हजार रुपये नगद सहित आवश्यक कागजातों पर हाथ साफ कर दिया गया।
इस संबंध में दूकानदार शमीम खान ने बताया कि मंगलवार की रात दूकान बंदकर वह घर चला गया। सुबह पड़ोसियों ने दूकान का रोशनदान कटा देख इसकी सूचना भुक्तभोगी को दी। दूकानदार ने जब दूकान खोलकर अंदर देखा तो गल्ले में रखे 25 हजार रुपये व कागजात गायब मिले।
वहीं क्षेत्र में आएदिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई है। लोगों का कहना है कि चोर पुलिस की नाक के नीचे से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कहा कि पुलिस आज तक एक भी घटना का पर्दाफाश करने में नाकाम रही है।