{"_id":"6807ecb13b473faf7a0789bc","slug":"station-masters-daughter-muskan-became-ias-in-the-third-attempt-chandauli-news-c-189-1-svns1011-130137-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: स्टेशन मास्टर की बेटी मुस्कान तीसरे प्रयास में बनीं आईएएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: स्टेशन मास्टर की बेटी मुस्कान तीसरे प्रयास में बनीं आईएएस
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेमा गांव स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले रेलवे में स्टेशन मास्टर देव कुमार की बेटी मुस्कान गुप्ता यूपीएससी की परीक्षा में 302वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस बनी हैं। आईएएस की परीक्षा पास कर उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि इसी अपार्टमेंट में रहने वाली कीर्ति त्रिपाठी ने पिछले साल आईएएस की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया था। मुस्कान का यह तीसरा प्रयास था।
फतेहपुर में स्टेशन मास्टर देव कुमार की बेटी मुस्कान ने मुगलसराय स्थित एक विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा 96 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से 2021 में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर वे आईएएस की परीक्षा की तैयारी में लग गई थीं। अपने तीसरे प्रयास में मुस्कान को यह सफलता समाजशास्त्र वैकल्पिक विषय के साथ मिली है। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर के साथ ही माता-पिता, चाचा-चाची, परिवारजनों और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है। लगातार दो वर्षों में मिली इस दोहरी सफलता से अपार्टमेंट के निवासियों में खुशी का माहौल है। अपार्टमेंट के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह दोहरी खुशी इसलिए भी है क्योंकि एक तो बिटिया ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है और दूसरे यह अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेगी। मुस्कान की इस उपलब्धि पर राजेश सिंह सोनू, साकेत सिंह, पीके सिंह, कीर्ति त्रिपाठी (आईपीएस) के पिता उपेंद्र त्रिपाठी, बिमलेश सिंह, विवेक सिंह आदि ने खुशी जताई। पिता देव कुमार गुप्ता ने बताया कि मुस्कान ने इससे पहले भी दो बार प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दो बार की असफलता के बाद भी उसने हार नहीं मानी और उसका हौसला घटने के बाद पहले से भी ज्यादा बढ़ा। असफलता के पीछे जो कमियां थीं, उसको कड़ी मेहनत कर दूर किया। यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत की देन है। किसी कोचिंग आदि का सहारा नहीं लिया। घर पर ही पढ़ाई की।