फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   State Women Commission holds public hearing in Chandauli and directs resolution of women grievances

Chandauli News: राज्य महिला आयोग ने की जनसुनवाई, महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Wed, 22 Jul 2026 06:14 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 22 Jul 2026 06:14 PM IST
सार

राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिलाओं की शिकायतें सुनीं। सिकरी गांव में जन चौपाल लगाकर महिलाओं से सीधा संवाद किया। 

विज्ञापन
State Women Commission holds public hearing in Chandauli and directs resolution of women grievances
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं और बालिकाओं ने अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं। सदस्य ने शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जनसुनवाई के दौरान दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा तथा भूमि एवं संपत्ति विवाद से जुड़े मामलों की शिकायतें सामने आईं। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जनसुनवाई से पूर्व सुनीता श्रीवास्तव ने सिकरी गांव पहुंचकर जन चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पारदर्शी ढंग से पहुंचे तथा उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, क्षेत्राधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed