{"_id":"62a3961b468aa235894bc0b2","slug":"stall-will-be-set-up-under-one-station-one-product-chandauli-news-vns6581461174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू जंक्शन पर बिकेगा जरी जरदोजी, ब्लैक राइस और लकड़ी के खिलौने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू जंक्शन पर बिकेगा जरी जरदोजी, ब्लैक राइस और लकड़ी के खिलौने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जरी जरदोजी, ब्लैक राइस और लकड़ी के खिलौने बिकेंगे। इसके लिए रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर स्टाल लगाया जाएगा। यहां लोग आसानी से इन उत्पादों को खरीद सकेंगे। स्टाल आवंटन के लिए शुक्रवार को यात्री हाल में आवेदन बाक्स रखा गया। आवेदनों की जांच के बाद एक व्यक्ति को 15 दिन के लिए स्टाल आवंटित होगा।
प्रदेश सरकार की ओर से एक जिला एक उत्पाद योजना शुरू की गई है। इसी तर्ज पर रेलवे ने पूरे देश में एक स्टेशन एक उत्पाद योजना शुरू की है। इसके तहत स्टेशनों पर उसे जिले के उत्पादों को बेचा जा रहा है। इसके लिए स्टाल लगाए जा रहे हैं। इससे जहां स्थानीय उत्पादकों को अपना माल देश के विभिन्न कोनों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है। वहीं स्टाल से रोजगार भी मिलेगा। इसी क्रम में हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जरी जरदोजी, ब्लैक राइस और लकड़ी के खिलौने बेचने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत उत्पादकों को एक हजार रुपये में 15 दिन के लिए स्टाल आवंटित किया जाएगा। यदि पचास लोगों ने आवेदन किया तो सभी को बारी बारी से 15-15 दिनों से लिए स्टाल आवंटित किया जाएगा। शुक्रवार को आवेदन जमा करने के लिए आवेदन बाक्स यात्री हाल में रखा गया। आवेदन जाम करने की अंतिम तिथि तय नहीं की गई है। बताया गया कि आवेदन जमा होने के बाद निर्धारित तिथि पर सभी आवेदकों के सामने बॉक्स खोला जाएगा और लाटरी से नाम निकाला जाएगा। जिसका नाम पहले आएगा, उसे पहले स्टाल आवंटित किया जाएगा। बाक्स रखते समय स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह, सीएसजी अजीत कुमार, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार रहे।