फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sri Krishna Janmashtami celebrated with joy

हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Thu, 13 Aug 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami celebrated with joy
चंदौली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए शहर व गांव में पूरी तैयारी एवं हर्षोल्लास के साथ मंगलवार व बुधवार को जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम व परम्परागत तरीके से मनाया जाएगा। पहले दिन जनपद के मंदिरों व थाना-कोतवाली में श्रीकृष्ण की सुंदर झांकियां सजाई गयी। वहीं भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भी पूरी रात अनवरत जारी रहा। कोविड-19 संक्रमण के चलते थाना परिसरों में भीड़-भाड़ कम दिखी। बावजूद इसके मंदिरों की भव्यता देखते ही बन रही थी।विदित हो कि जनपद में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव दो दिन मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हिन्दु पंचाग के अनुसार, भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। दिन भर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। रात 12 बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं। दिन भर भजन-कीर्तन करते हुए लोगों ने भागवान श्रीकृष्ण आराधना एवं उपासना की और जगह-जगह झांकियां सजाई। जिले के सभी थानों, मंदिरों सहित अन्य स्थानों पर झांकियां सजाई गई थीं। विशेष उपासक मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया, वहीं आम लोग बुधवार को अपने-अपने घरों में जन्माष्टमी मनाई और व्रत रखा। इस दौरान मंदिरों व घरों को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया था। कुछ स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी इतनी सुंदर सजाई गयी थी कि उसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। मध्य रात्रि के बाद लोगों ने व्रत तोड़ा और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को उल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed