फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   splash of worship In rural areas,

ग्रामीण इलाकों में पूजा की धूम

Wed, 21 Oct 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 21 Oct 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
splash of worship In rural areas,
नगर के साथ्ा ग्रामीण  इलाकों में दूर्गा पूजा की  धूम रही ।
विज्ञापन


श्रद्धलु विभिन्न स्थ्ाानों पर बने पूजा पंडालों व मंदिरों में मां के दर्शन करने को  लालाइत रहे। तहसील मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। तहसील मुख्यालय के अलावा पदुमनाथपुर, चतुर्भुजपुर, बरठी, नरैना, जामडीह, पीथापुर, नईबाजार दुर्गा मंदिर के  पास सहित अन्य जगहों पर प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का मेला लग रहा है।

मंदिरों में तड़के भक्तों ने पहुंचकर माता की आरती उतारी। उपवास रखने वाली महिलाओं ने दांपत्य जीवन में मधुरता और खुशहाली की  कामना की।

 शिकारगंज संवाददाता के अनुसार नक्सल प्रभावित शिकारगंज क्षेत्र में शक्ति पूजा की धूम मची हुई है। दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के बाद से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।

शिकारगंज क्षेत्र में बलिया खुर्द, नेवाजगंज एवं शिकारगंज में भव्य पंडालों में मां दुर्गा, महालक्ष्मी, गणेश एवं कार्तिकेय की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है।

इसमें भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। वहीं क्षेत्र के देवी मंदिरों काली मां के विभिन्न गांवों में स्थापित चौरों पर भी पूजन अर्चन के लिए भीड़ उमड़ रही है।

इस धार्मिक आवेग में युवा वर्ग की सक्रियता सहज ही दिखाई दे रही है। जागेश्वरनाथ धाम में स्थापति दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। क्षेत्र के  कमलेशपति कुशवाहा कहते हैं कि युवा वर्ग का धर्म के प्रति रुझान अच्छे संकेत हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed