{"_id":"619bec3871df81657e6a086e","slug":"spending-the-night-under-the-open-sky-in-the-cold-chandauli-news-vns623853568","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीं मिली रैन बसेरे की सौगात, ठंड में खुले आसमान के नीचे बिता रहे रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीं मिली रैन बसेरे की सौगात, ठंड में खुले आसमान के नीचे बिता रहे रात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ के आदेश और दिन-प्रतिदिन बढ़ते ठंड के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी अभी तक सोये हुए हैं। नगर में अभी तक रैन बसेरा तैयार नहीं हो सका है। जिसके चलते रोजाना सैकड़ों लोग खुले आसमान के नीचे पटरी पर रात गुजारने पर मजबूर हैं। वहीं नगर पालिका के अधिकारी शीघ्र ही रैन बसेरे को पूर्ण रूप से तैयार होने का भरोसा दे रहे हैं।
सर्द रातों में सड़क पर रात गुजारने वाले लोगों की मदद के लिए नगर निकाय क्षेत्र में अस्थाई रैन बसेरे बनाये जाने का निर्देश सीएम की ओर से दिया जा चुका है। बावजूद इसके नगर पालिका क्षेत्र में अस्थायी रूप से शास्त्री पार्क में संचालित होने वाल रैन बसेेरा अब तक तैयार नहीं हो सका है। इसके कारण लोग सड़क किनारे ओस के नीचे रात गुजारने को विवश है। अस्थायी रैन बसेरा नहीं होने के चलते रेल यात्रियों को भी काफी परेशानी हो रही है। कई यात्री स्टेशन के बाहर पार्क किनारे फर्श पर रात गुजार रहे हैं। रात में ओस के कारण कंबल भींग जाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही रिक्शा, सगड़ी चालक भी खुले आसमान के नीचे रात गुुजार रहे है।
पीडीडीयू नगर। अलीनगर में डूडा की ओर से एक करोड़ 32 लाख रुपये खर्च कर स्थायी रैन बसेरा बनाया गया था। रेलवे स्टेशन से लगभग चार किलोमीटर दूर होने के कारण यहां न तो कोई यात्री पहुुंच पाता है और न ही अन्य कोई जरूरतमंद। ऐसे में यहां कई सरकारी विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी रहते है। ऐसे में इतने खर्च श्के बाद भी रैन बसेेरा से मुख्य उद्देश्य की प्राप्ति नहीं हो पा रही है। संवाद
विज्ञापन
शास्त्री पार्क में अस्थायी रैन बसेरा बनाये जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। एक स्टाफ की तैनाती भी की गई है। एक या दो दिन में रैन बसेरे का संचालन शुरू हो जाएगा। -कृष्णचंद्र, अधिशासी अधिकारी