फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   specified for Children's rights

बच्चों के अधिकार और कर्तव्य बताए

Tue, 28 Jul 2015 01:33 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
 specified for Children's rights
स्थानीय बाजार में चाइल्ड फंड इंडिया प्रोजेक्ट और मानव सेवा केंद्र के
विज्ञापन
तत्वावधान में मानव सेवा केंद्र कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में अभिभावकों को बच्चों के अधिकार और कर्तव्य के बारे में बताया गया। इस दौरान बच्चों के भरपूर विकास पर बल दिया गया।


शिविर में संस्था के निदेशक जगतनारायन सिंह ने कहा कि बच्चों को स्नेह मिले और उनके बीमार होने पर दवा, बड़े होने पर उचित शिक्षा व भोजन मिले, यह परिवार की जिम्मेदारी है। बच्चों के अधिकारों के हनन से बच्चों का समुचित विकास नहीं हो पाता है। अधिकतर लोग छोटे बच्चों पर अपना गुस्सा उतारते हैं।

 यह गलत है। बच्चा छोटा हो अथवा बड़ा, उनकी बातें सुननी चाहिए। ऐसा न करने पर बच्चों की मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

कोआर्डिनेटर मंगल देव सिंह  ने कहा कि घर में बच्चों के साथ सहभागिता के साथ उनकी बातों को भी सुने। उन्हें विकास करने का मौका देना चाहिए। सुधा सिंह ने बाल अधिकार कानून के जरिए बच्चों पर हो रहे जुल्म, अपराध, अपहरण तथा व्यभिचार रोकने का आह्वान किया।

उन्होंने उनकी सुरक्षा के लिए सजग रहने को कहा। क्योंकि बच्चों का मन कोमल होता है। उन्हें सुरक्षित वातावरण में रखना बच्चों का कानूनी अधिकार भी है। इस दौरान नुनवट, कर्माबांध, कोठी घाट आदि गांवों के युवक-युवतियां मौजूद रहे। प्रशिक्षण में पंचमिला, मनीष, रामकेश आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed