फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special trains will run from Gaya and Jaynagar to Delhi

Chandauli News: गया और जयनगर से दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Tue, 22 Apr 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run from Gaya and Jaynagar to Delhi
पीडीडीयू नगर। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे लगातार समर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। अब रेल यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली, आनंद विहार से गया, सहरसा और जयनगर के बीच तीन आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 04064 नई दिल्ली-गया स्पेशल एक्सप्रेस 21 अप्रैल से 10 जुलाई तक हर सोमवार और बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से सुबह 09:30 बजे खुलेगी। यह ट्रेन 22:25 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और यहां से खुलकर भोर में 03:15 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04063 गया से 22 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 04:45 बजे खुलकर 08:30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर रात 10:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04066 नई दिल्ली-सहरसा आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 21 अप्रैल से 10 जुलाई तक हर सोमवार और बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से रात 21:35 बजे खुलकर अगले दिन 11 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर ट्रेन रात 22 बजे सहरसा पहुंचेगी। इसी तरह 04065 स्पेशल सहरसा से 22 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर मंगलवार और शुक्रवार की रात 23:55 बजे खुलकर दिन में 10:05 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। तीसरी ट्रेन आनंद विहार-जयनगर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी। ट्रेन संख्या 04096 समर स्पेशल आनंद विहार से 21 अप्रैल से 10 जुलाई तक सुबह 05:00 खुलेगी और शाम 18:00 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर अगली सुबह 05:20 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन जयनगर से 22 अप्रैल से 11 जुलाई तक सोमवार और बृहस्पतिवार की सुबह 07:30 बजे जयनगर से चलकर शाम 19:15 बजे पीडीडीयू जंक्शनपहुंचेगी। यहां से चलकर रात 08:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed