फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP transferred 86 constables

एसपी ने 86 आरक्षियों का किया तबादला

Mon, 21 Mar 2022 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
SP transferred 86 constables
विधानसभा चुनाव और होली के बाद जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने एक साथ 86 आरक्षियों का तबादला किया है। काफी दिनों से थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को डायल 112 भेजा गया। वहीं डायल 112 में तैनात आरक्षियों को थानों और अन्य प्रकोष्ठ में भेजा गया है। उन्हें तत्काल नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने सर्वाधिक 55 पुलिस कर्मियों को डायल-112 में स्थानांतरित किया है। वहीं धानापुर थाने में तीन, अलीनगर में छह, सैयदराजा में दो, चंदौली में चार, महिला थाना में एक पुलिसकर्मी का तबादला किया गया है। इसके अलावा जन शिकायत प्रकोष्ठ में एक, धीना में तीन, शहाबगंज में दो, सकलडीहा में तीन, बबुरी में एक, बलुआ में तीन आरक्षियों का स्थानांतरण किया गया है। यातायात, सम्मन सेल और अभियोजन शाखा में एक-एक पुलिसकर्मी को भेजा गया है। एक साथ व्यापक स्तर पर किए गए स्थानांतरण को कानून व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। जिले में आपराधिक घटनाओं पर रोक व तस्करों पर लगाम लगाने के लिए कप्तान ने डायल 112 सेवा को और सुदृढ़ करने के लिए आरक्षियों की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed