{"_id":"146258d003af13a17d36d6c01b9b7d96","slug":"sp-rally-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा रैली
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा के नेतृत्व में रविवार
विज्ञापन
को भाजपा पोल खोलो अभियान के तहत धानापुर कस्बे में पदयात्रा निकाली गई।
साथ ही केंद्र सरकार से आगाह रहने की कार्यकर्ताओं ने जनता को नसीहत दी। जिसका शुभारंभ सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बाबा वीर बौरहवा मंदिर से झंडी दिखाकर किया। यह पदयात्रा पूरे कस्बे का भ्रमण कर पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।
पदयात्रियों ने थाना चौराहा, रामलीला मैदान, महावीर रोड और मुख्य बजार होते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण किया। इस अवसर पर विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार झूठे वादों पर टिकी हुई है। चुनाव में जो भी वादे किया, आज तक उसे पूरा नहीं किया।
जबकि सपा ने जो भी जनता से वादे किए सभी को पूरा किया है। लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव संतोष यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार पूरी तरह से गरीब, किसान व आमजन विरोधी है। तेल कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने पिछले माह पेट्रोल व डीजल के दाम दो बार बढ़ाकर देश की जनता को महंगाई की आग में झोकने का काम किया है। केंद्र सरकार का यह फैसला पूरी तरह से जनविरोधी है, जिसे सपा कार्यकर्ता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से गरीब, नौजवान और किसान सहित आमजनता को महंगाई का दंश झेल रहा हैं। इससे लोगों का ध्यान हटाने के लिए भाजपा महा जनसंपर्क अभियान चला रही है।
इससे साफ जाहिर होता है कि जनता से केंद्र सरकार का कोई लेना देना नहीं है। इस अवसर पर सूर्यनाथ यादव, कमलेश विश्वकर्मा, आंनद जायसवाल, मुकेश यादव, राजू यादव, पिंटू प्रधान, कृष्णानंद, संतोष सेठ, धीरज यादव, मनोज सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता संतोष यादव व संचालन छोटेलाल यादव ने किया।