फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP Railway inspected PDDU GRP

Chandauli News: एसपी रेलवे ने किया पीडीडीयू जीआरपी का निरीक्षण

Tue, 11 Apr 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
SP Railway inspected PDDU GRP
पीडीडीयू नगर। पुलिस अधीक्षक रेलवे अष्टभुजा सिंह ने सोमवार को पीडीडीयू जीआरपी कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के साथ कारागार, शस्त्रागार, मालखाना आदि को देखा। उन्होंने जीआरपी बैरक और मेस के रख-रखाव का भी अवलोकन किया। बाद में कोतवाली में निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सिपाहियों संग बैठक कर अपराधों की रोकथाम पर चर्चा की। इस दौरान ट्रेनों में सुरक्षा के लिए जीआरपी कर्मियों की संख्या बढ़ाने के संकेत दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा सिंह और सीओ वाराणसी रेलवे कुंअर प्रभात सिंह दोपहर में लगभग 12 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे। यहां उन्होंने मालखाना, उपस्थिति पंजिका, अपराध रजिस्टर आदि को देखा। इसके पूर्व उन्होंने पुलिस कॉलोनी में स्थित जीआरपी बैरक को देखने पहुंचे। यहां उन्होंने बैरक के रख रखाव, जीआरपीकर्मियों के रहने की व्यवस्था, मेस की स्थिति आदि को देखा। बाद में कोतवाली में अपराध की समीक्षा करते हुए कहा कि वे ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के स्टेशन पर सतर्क निगाह रखें। अपराध रोकने का सबसे अच्छा उपाय है अपराध होने न दिया जाए। कहा कि यात्रियों से अच्छा व्यवहार रखें और ट्रेनों से होने वाली तस्करी रोकें। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि ट्रेनों में नियमित गश्त के लिए स्कोर्ट पार्टी की संख्या बढ़ाई जाएगी। यही नहीं स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ाने के उपाय किए जा रहे हैं। कहा कि जीआरपी यात्रियों की सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहेगी। कहा कि निरीक्षण में सबकुछ ओके मिला है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, निरीक्षक विपिन यादव, प्रवेश कुमार, एसआई संतोष ओझा, विद्या सागर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed