फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP further hinder growth

सपा विकास में बनी बाधा

Mon, 12 Dec 2016 01:18 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 12 Dec 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
SP further hinder growth
समारोह को संबोधित करते डाॅ. महंेद्र नाथ पांडेय
स्थानीय कस्बा स्थित दुर्गा माता पोखरे पर केन्द्रीय राज्य मंत्री व चंदौली सांसद डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने रविवार को जनपद में 65 लाख रुपये से बनने वाले सुलभ शौचालय का शिलान्यास किया। उन्होनें राज्य सरकार पर केन्द्रीय कार्यो में अड़गा लगाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

  उन्होंने कहा अब तक जनपद में जो भी अधूरे काम पड़े थे उसमें तेजी लाई गयी है। सुलभ शौचालय की आधारशिला रखने के बाद पत्रकारों से बातचीत में डा0 पांडेय ने कहा कि भाजपा पूर्वांचल के विकास के प्रति कृटिबद्व है। उन्होनें लोगों से भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में जिताने की अपील किया।
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री श्री पांडेय ने केन्द्रीय धन से कराये गए कार्यो का ब्यौरा देते हुए बताया कि जनपद में 250 हैंडपम्प व सोलर लाइट,16 करोड़ की लगात से 22 सड़कों का निमार्ण कार्य के साथ ही कई अन्य योजनाओं को पूरा करने का काम किया जा रहा है। इस दौरान उन्होनें बताया कि कई ऐसे कार्यो को सांसद रहते हुए किया है जो आज तक किसी भी सांसद ने नहीं किया था। चंदौली में कई गांवों की सड़कें इतनी बदहाल थी कि गांव में कभी वाहन भी नहीं जा पाते थे लेकिन उस गांव में हमने सड़क बनाने का काम किया,जिससे कि ग्रामीणों को काफी राहत मिल पाई है।  पंाडेय ने कहा कि जनपद में पांच करोड़ की लागत से लगभग 50 सुलभ शौचालय बनाने के लिए धन की मांग की गई है। अभी सकलडीहा, कमालपुर, सैयदराजा, बबुरी व मुगलसराय में सुलभ शौचालय बनाने के लिए शिलान्यास हुआ है। प्रत्येक शौचालय बनाने में 13 लाख रुपया खर्च किया जा रहा है। उसकी मरम्मत भी तीन साल तक कार्यदायी संस्था करती रहेगी। वहीं भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि हमारे सांसद पूर्वांचल के विकास पुरूष हैं। इन्होंने जो सैदपुर में काम किया है वह पूर्वांचल के लिए मिसाल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो सर्जिकल स्ट्राइक व नोटबंदी किया उससे आमजनता खुश है। इस दौरान राजेश सिंह,संजय त्रिपाठी,शिव तपस्या पासवान, शिवशंकर पटेल, भैरो प्रसाद गुप्ता, शमसेर सिंह, देवेन्द्र दत्त पांडेय,भानु प्रताप सिंह,हरिवंश उपाध्याय,संजय सिंह,सत्यप्रकाश सिंह व रामअधार गुप्ता सहित कई अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा व संचालक सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed