फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   son set fire to his mother by pouring petrol in chandauli on Mother Day

खौफनाक: दुनिया मना रही थी मदर्स डे का जश्न, चंदौली में बेटे ने मां पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Sun, 08 May 2022 07:34 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 May 2022 07:34 PM IST
सार

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-9 मुगलचक मे रविवार दोपहर पारिवारिक विवाद में खौफनाक घटना घटी। एक बेटे ने मां के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग से झुलसी महिला की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
son set fire to his mother by pouring petrol in chandauli on Mother Day
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले में मदर्स डे के दिन ही एक बेटे ने मां के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान गैस चूल्हे की आग से वह गंभीर रूप से झुलस गई। साथ ही महिला के दो पोते भी झुलस गए।  लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। महिला और उसके एक पोते को वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।  

विज्ञापन


 वार्ड नंबर-9 मुगलचक, अटकहवा निवासी स्व. बीरबल राम के तीन पुत्र हैं। सीताराम राम, सुभाष राम, और दिनेश राम। तीनों अपने परिवार के साथ अलग-अलग कमरे में रहते हैं। वहीं मां मालती देवी (58) भी अलग रहती है। रविवार की दोपहर 11 बजे सीताराम और उसके मां में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


मां कमरे में खाना बना रही थी तभी सीताराम बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा और मां पर उड़ेल दिया। इसी दौरान पहले से जल रहे गैैस चूल्हे की आग की चपेट में आकर महिला झुलस गई। चीख सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने कंबल आदि फेंककर आग बुझाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस आग में सीताराम का 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू और पास में खेल रहे सुभाष राम का दो वर्षीय पुत्र अमन भी झुलस गया। अलीनगर के एक निजी चिकित्सालय में सभी को ले जाया गया। जहां मालती और बिट्टू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।  इन्हें वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं अमन आंशिक रूप से जला है, वह घर आ गया है। अलीनगर इंस्पेक्टर विनय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed