{"_id":"67070e493d2831651c0f9164","slug":"somewhere-pandals-are-giving-social-message-and-somewhere-a-glimpse-of-major-temples-chandauli-news-c-189-1-svns1012-121682-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कहीं सामाजिक संदेश दे रहे पंडाल तो कहीं प्रमुख मंदिरों की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कहीं सामाजिक संदेश दे रहे पंडाल तो कहीं प्रमुख मंदिरों की झलक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बेटियों को कुछ लोग मार देते हैं पत्नी की कोख में और मुहल्ले में लड़कियां ढूंढते हैं नवरात्र के भोज में। काश हर सुबह नवरात्र की नवमी सी होती, तो हर किसी की नजर में बेटियां देवी होतीं। पीडीडीयू नगर के अफीम कोठी रोड गुरुद्वारा के पास स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में महिला हिंसा और अपराध के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
नारी सशक्तीकरण का संदेश देता त्रिशूल क्लब का पंडाल लोगों में आकर्षण का केंद्र बना है। वहीं, लाठ नंबर दो स्थित बाल स्पोर्टिंग क्लब के पंडाल में महिषासुर का वध करती मां दुर्गा की चलायमान प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र हैं। इंडियन इंस्टीट़्यूट कॉलोनी में विष्णु मंदिर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा के दर्शन पूजन के लिए दर्शनार्थी उमडे।
जिले में 275 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। इस बार नवरात्र में अष्टमी और नवमी एक ही दिन होने के कारण पंचमी को ही मंगलवार की रात पूजा पंडालों में माता दुर्गा, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, प्रथम पूज्य गणेश, कुमार कार्तिकेय की मूर्ति स्थापित की गई। बुधवार को सुबह पूजा अर्चना कर प्रतिमाओं के पट खोले गए। इसके साथ ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। नगर के रविनगर, पटेलनगर, नई सट्टी, जायसवाल भवन, परमार कटरा, गल्ला मंडी, लाठ नंबर एक, दो, राम मंदिर, इंडियन इंस्टीट़यूट कॉलोनी, आरपीएफ कॉलोनी, गया कालोनी, मानसनगर, सेंट्रल कॉलोनी, बिछुआ मंदिर, डीजल कॉलोनी, अमोघपुर में दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन पूजन करने के लिए लोग जुटे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार पड़ाव ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से बनाए गए पूजा पंडाल की लाइट आकर्षण का केंद्र बनी है। सागर स्पोर्टिंग क्लब के पंडाल में जिले की सबसे ऊंची प्रतिमा और सिरकटा महिषासुर भी आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार कोयला मंडी चंदासी मे दुर्गा पूजा समिति व प्रगतिशील कोयला व्यापारिक कल्याणकारी संस्था की ओर से कोलकाता के प्रसिद्ध काली मंदिर (चंडी माता) के तर्ज पर 80 फीट ऊंचा पंडाल बनाया गया है। वहीं, कोल उद्योग मजदूर संघ की ओर से स्थापित मां दुर्गा कि प्रतिमा के दर्शन के लिए लोग जुटे।