फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Society needs a national servant like Hanuman

देश व समाज को हनुमान जैसे राष्ट्रसेवक की जरूरत: शशिकांत

Mon, 13 Dec 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Society needs a national servant like Hanuman
कंदवा। जामवंत जैसे सुयोग्य मंत्री, अंगद जैसा युवराज और हनुमान जैसे राष्ट्रप्रेमी नौजवान के होने से ही किसी भी राष्ट्र का विकास होता है। जब युवाओं के हृदय में बुजुर्गों के प्रति सम्मान होगा तो उस राष्ट्र का विकास होने से कोई रोक नहीं सकता। ये बातें कम्हरिया गांव में चल रही श्रीराम कथा के अंतिम दिन रविवार को शशिकांत जी महाराज ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के नौजवानों को हनुमान जी के चरित्र से प्रेरणा लेने की जरूरत है। हनुमान जी में भरपूर शक्ति भरी पड़ी थी लेकिन जब जामवंत जी ने जगाया तब उनको अपनी शक्ति का एहसास हुआ। आज के वृद्ध जामवंतों को भी चाहिए कि वे समय-समय पर युवा हनुमानों को जगाते रहें जिससे वे अपने धर्म, राष्ट्र व अपनी संस्कृति के लिए अच्छा कार्य करते रहें। कहा कि जब राम और रावण का युद्ध प्रारंभ हुआ तो रावण की सेना में सब के पास अस्त्र-शस्त्र थे पर बंदर-भालुओं के पास नाखून, पत्थर व पेड़ की टहनियां थीं। इसके बावजूद राम की विजय हुई और रावण पराजित हुआ। इस मौके अच्युतानंद त्रिपाठी, उदय प्रताप सिंह, ममता, सतीश सिंह, संजय रहे। संचालन आचार्य राममिलन पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed