{"_id":"693868663497474d6d09c54d","slug":"snowfall-on-the-mountains-is-increasing-the-cold-in-the-district-as-well-chandauli-news-c-189-1-svns1011-140405-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पहाड़ों पर बर्फबारी से जिले में भी बढ़ रही ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पहाड़ों पर बर्फबारी से जिले में भी बढ़ रही ठंड
विज्ञापन
टांडाकला में अलाव तापते लोग। संवाद
पहाड़ी राज्यों कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। इससे जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है।
मंगलवार को दिन में धूप रही, लेकिन शाम को ठंड बढ़ गई। सर्द पछुआ हवाएं चलने से रात सर्द होने लगी है और भोर तक गलन महसूस हो रही है। हालांकि धूप निकलने के बाद कुछ राहत जरूर मिल रही है।
उधर, रात में लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से रैन बसेरा के अलावा अलाव जलाने की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। कुछ स्थानों पर सुबह मध्यम कोहरे का असर रह सकता है। इसके बाद ठंड में इजाफा होगा।