फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Smugglers' syndicate not broken even after killing of RPF soldiers

Chandauli News: आरपीएफ जवानों की हत्या के बाद भी नहीं टूटा तस्करों का सिंडिकेट

Thu, 05 Dec 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Smugglers' syndicate not broken even after killing of RPF soldiers
पीडीडीयू नगर। आरपीएफ के दो जवानों की हत्या के बाद भी शराब तस्करों का सिंडिकेट सुरक्षा एजेंसियां नहीं तोड़ पाईं। यही वजह है कि ट्रेनों से शराब की तस्करी लगातार हो रही है। जीआरपी और आरपीएफ पिछले चार महीने में तीन लाख की शराब पकड़ चुकी है। सवाल यह उठता है कि शराब तस्करों के सिर पर किसका हाथ है।
विज्ञापन


कोलकाता रूट की ट्रेनों से नकदी के अलावा सोने-चांदी, कछुआ, नशीले पदार्थों की तस्करी होती है। बिहार में शराब बंदी के बाद से ट्रेनों से शराब की तस्करी शराब तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। छोटे तस्करों के अलावा बड़े तस्करों का मजबूत सिंडिकेट सक्रिय है। 19 अगस्त की रात शराब तस्करों ने बाड़मेर एक्सप्रेस से मोकामा ट्रेनिंग सेंटर जाते समय आरपीएफ के आरक्षी प्रमोद कुमार सिंह और मोहम्मद जावेद की हत्या कर ट्रेन से नीचे फेंक दिया था।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे दोनों की लाशें मिली थीं। इस मामले में आठ नामजद समेत 13 लाेगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गाजीपुर पुलिस, नोएडा एसटीएफ और जीआरपी छह आराेपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी मुहम्मद जाहिद उर्फ सोनू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जो 24 सितंबर को इनकाउंटर में उसे मारा गया था। शुरूआती जांच में पता चला कि आरोपी तस्कर पीडीडीयू जंक्शन से ट्रेन में सवार हुए थे। घटना के बाद दो-चार दिन तो रोक शराब की तस्करी रुक गई थी लेलेकिन इसके बाद तस्कर फिर सक्रिय हो गए। अगस्त से अब तक पीडीडीयू जंक्शन से करीब तीन लाख रुपये की शराब बरामद की जा चुकी है। वहीं, तीन महिलाओं समेत 23 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed