{"_id":"6238b4b24442bd11e33e38d9","slug":"slow-road-construction-chandauli-news-vns644219264","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमी गति से चल रहा सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमी गति से चल रहा सड़क का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताराजीवनपुर। लंबे समय के बाद कैली चंदौली मार्ग मरम्मत का काम शुरू हुआ लेकिन काम धीमी गति से चल रहा है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी सड़क पर गिट्टी और मिट्टी डालकर छोड़ दिए जाने से हो रही है। गिट्टी में फंसकर आए दिन यात्री चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने मानक के अनुरूप तेज गति से काम कराने की मांग की है।
कैली गंगा घाट से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले पांच वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इस मार्ग पर अनगिनत गड्ढे बन गए। लोगों के आवाज उठाने पर एक माह पहले मार्ग मरम्मत का काम शुरू किया गया। तारापुर कैली तक मरम्मत कार्य तो शुरू किया गया पर कार्य धीमी गति से हो रहा है। क्षेत्र के अमित पांडेय ने बताया कि राहगीरों की समस्या को देखते हुए कार्य तो शुरू किया गया। काम धीमी गति से होने सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। अनिल चौहान ने बताया कि सड़क मरम्मत से हम लोगों को राहत मिलेगी लेकिन काम तेज होना चाहिए। जेपी यादव ने बताया कि जनपद की सड़कों की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। इसके बावजूद किसी प्रकार सड़क मरम्मत कार्य शुरू हुआ तो लापरवाही हो रही है। बबलू यादव ने बताया कि चंदौली कैली मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों गांव के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। सड़क मरम्मत कार्य में देरी व बड़ी वाली गिट्टी डालने से राहगीरों के लिए समस्या बन गई है। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि तेजी से काम नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।