फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   slips down 68 places in cleanliness survey

स्वच्छता सर्वेक्षण में 68 पायदान नीचे लुढ़का चंदौली

Mon, 22 Nov 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
slips down 68 places in cleanliness survey
पीडीडीयू नगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार द्वारा करवाए गए स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में चंदौली को 510 वां स्थान मिला है। 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले को 442 वां स्थान मिला था। इस तरह स्वच्छता की रैंकिंग में जिला 68 पायदान नीचे लुढ़क गया है। चंदौली को 6.36 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। यह तब है जब नगर पालिका और नगर पंचायतों में स्वच्छता के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए। जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

अति पिछड़ा जिला चंदौली स्वच्छता में पिछले वर्ष के अपेक्षा 68 पायदान पीछे चला गया है। इसके पीछे का कारण नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई का बेहतर प्रबंधन न होना है। पिछले वर्ष जिले के रैंक में सुधार हुआ था और उसे 442 वां स्थान मिला था। लेकिन इस वर्ष मात्र 6.36 प्रतिशत अंक के साथ जिले को 510वां स्थान मिलना यह बताने के लिए काफी है कि स्वच्छता में लापरवाही हुई है। जिले में सैयदराजा, चंदौली, चकिया कुल तीन नगर पंचायत और एक नगर पालिका पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर है। यहां साफ-सफाई लिए
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में जिले के एकमात्र नगर पालिका परिषद को राष्ट्रीय स्तर पर 369 वां रैंक मिला । वहीं राज्यस्तर पर इसे छठवां स्थान मिला है। 2020 में नगर पालिका की ओवरऑल रैकिंग 302 थी। यानि नगर पालिका की रैंकिंग पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 67 पायदान नीचे खिसकी है। यह चिंताजनक है। जबकि 2019 में इसकी रैंकिंग 390 थी। 2020 में सुधार हुआ लेकिन फिर से 2021 में 67 पायदान नीचे खिसकना चिंता का विषय है। इसका सबसे बड़ा कारण कूड़ा निस्तारण केंद्र का अभी तक पूरा न हो पाना है। नगर के कूड़ा निस्तारण के लिए सलेमपुर में जमीन चिह्नित किया गया है। लेकिन अभी तक वहां कूड़ा निस्तारण नहीं किया जाता बल्कि नगर पालिका की गाड़ियां महेवां गांव के पास मुख्य सड़क पर नगर का पूरा कूड़ा डंप करती हैं। जिससे गंदगी के साथ-साथ प्रदुषण से लोग परेशान हैं। आलम यह है कि उस मार्ग पर अब आना-जाना भी कोई पसंद नहीं करता। नगर पालिका के बिछियां, चंदासी, सिकटिया सहित कई वॉर्डों में साफ-सफाई व्यवस्था बेपटरी है। कई वॉडों में तो नियमित झाड़ू तक नहीं लगता जिसकी वजह से सड़क और चौराहों पर कूड़ा जमा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर में वॉर्ड नंबर-18, कैलाशपुरी में साफ-सफाई की स्थिति काफी ठीक है। यहां नियमित घर से कूड़ा उठान के साथ ही गलियों में साफ-सफाई की जाती है। सभासद निधि तिवारी ने बताया कि रोजाना वॉर्ड में घूमकर साफ-सफाई की पड़ताल की जाती है। जहां भी लापरवाही दिखती है सफाईकर्मी को बुलाकर सफाई कराई जाती है। मैने वॉर्ड के लोगों से कह रखा है कि कहीं भी लापरवाही दिखे मुझे फोन करें। कोई शिकायत आने के बाद मौके पर जाकर उसे दूर कराया जाता है। शाम को भी वॉर्ड की गलियों की मॉनिटरिंग किया जाता है।

पीडीडीयू नगर। नगर पालिका परिषद, पीडीडीयू नगर जिले का एकमात्र नगर पालिका है। इसमें 25 वॉर्ड हैं। नियमत:सभी वॉर्डों में घर से कूड़ा उठान होना चाहिए पर यह होता नहीं है। केवल पॉज कॉलोनियों जैसे कि कैलाशपुरी, रविनगर, सुभाष नगर, पटेल नगर, गल्ला मंडी, बेस्टर्न बाजार में घर से कूड़ा उठान होता है। बाकि जगहों पर लोग चौराहों आदि पर कूड़ा जमा करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed