फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six vicious criminals climbed handle

छह शातिर अपराधी हत्थे चढ़े

Sun, 17 May 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। मुगलसराय
अमर उजाला ब्यूरो। मुगलसराय Updated Sun, 17 May 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Six vicious criminals climbed handle

विज्ञापन
पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को जनपद में दो जगहों से छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से छह तमंचा और 12 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक  विधायक का निजी अंगरक्षक बताया गया है।

मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर किसी घटना को अंजाम देने की साजिश कर रहे तीन बदमाशों को तीन तमंचा और 6 कारतूस के साथ साहूपुरी के समीप एक खाली मैदान से पकड़ा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर श्यामदेव बिंद ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाश चंदौली जिले के बबुरी और वाराणसी जिले के रामनगर थाने के अतिरिक्त कई अन्य थानों में हुई घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। तीनों बदमाशों की पहचान चंदौली जनपद के सेमरा गांव निवासी अनिल, मछरहटा गांव निवासी दीपक तथा कालीसेट आदमपुर वाराणसी निवासी संतोष कुमार पटवा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


 तीनों के किसी बड़े गैंग से जुड़े होने की संभावना भी पुलिस व्यक्त कर रही है।
वहीं सैयदराजा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे से मंगलवार की रात ट्रक लूटने की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने शनिवार को तीन बदमाशों को चंदौली और सकलडीहा रेलवे क्रासिंग के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से तीन तमंचा एवं जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। वहीं घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। बता दें कि क्षेत्र के जेठमलपुर गांव स्थित राइस मिल के पास से मंगलवार की देर रात बाइक सवार तीन लुटेरों ने चीनी लादकर जा रहे एक ट्रक को खलासी सहित अगवा कर लिया था। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ट्रक को अगवा करने के बाद बदमाशों ने भोजापुर के रास्ते होते हुए दुधारी-पंचदेवरा गांव के समीप ले जाकर ट्रक पर लदी 26 बोरी चीनी उतारने के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गए थे और लूट की चीनी को सकलडीहा बाजार स्थित एक किराना स्टोर पर बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


   ट्रक के खलासी मु. तौफीक के बताए आधार पर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम पिछले कई दिनों से मामले की छानबीन में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने लूट में शामिल बलुआ थाना के पसौरा गांव निवासी माधव सिंह व लक्ष्मणगढ़ गांव निवासी विशाल सिंह को चंदौली रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं सकलडीहा थानाक्षेत्र के भोजापुर गांव निवासी नरेंद्र कुमार सिंह को भोजापुर रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार किया गया।
लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर बेची गई 26 बोरी चीनी को सकलडीहा बाजार स्थित एक किराने की दूकान से बरामद कर लिया है। लूट में शामिल बाइक भी बरामद कर ली है।


पकड़े गए तीनों   बदमाशों के अलावा घटना में शामिल एक अन्य आरोपी बबुरी निवासी राहुल सिंह अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश अंतर्जनपदीय स्तर के लुटेरे हैं। माधव सिंह एवं नरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ वाराणसी के शिवपुर थाने में चार मामले व सकलडीहा सहित जनपद के कई अन्य थानों में लूट सहित तमाम आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सैयदराजा विनोद कुमार यादव, थानाध्यक्ष अलीनगर पुनीत परिहार, क्राइम ब्रांच से नदीम फरीदी, उपनिरीक्षक सुनील चौरसिया, उपनिरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed