फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six ponds will be dug under Amrit Sarovar Yojana

अमृत सरोवर योजना के तहत नियामताबाद में खोदे जाएंगे छह तालाब

Thu, 12 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Six ponds will be dug under Amrit Sarovar Yojana
नियामताबाद। स्थानीय विकास खंड में छह ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब खोदे जाएंगे। तालाब की खोदाई के बाद इसका सुंदरीकरण भी किया जाएगा। यह कार्य ग्राम पंचायत के 15वें वित्त खाते से किया जाएगा।
विज्ञापन

नियामताबाद विकास खंड के गोधना, गौरी, बरहुली, सहजौर, मन्नापुर, रंगौली के गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब की खोदाई की जाएगी। मनरेगा से खुदाई के बाद स्नान के लिए घाट का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही रैंप का निर्माण किया जाएगा। तालाब के चारों तरफ पौधरोपण किया जाएगा। ग्राम पंचायत के 15वें वित्त खाते से तालाब के चारों तरफ खंभे से प्रकाश के लिए विद्युतिकरण किया जाएगा। ग्रामीणों को बैठने के लिए बेेंच, टहलने के लिए फुटपाथ भी बनाया जाएगा। यहां सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जायेगा। साफ सफाई स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत जियो टैग किया जा रहा है। मस्टर रोल मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी ज्वाला यादव ने बताया कि मनरेगा के तहत छह ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब की खोदाई की जाएगी। सुंदरीकरण का कार्य ग्राम पंचायत के 15वें वित्त से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed