फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six kg ganja recovered from Rajdhani Express, no case registered

राजधानी एक्सप्रेस से छह किलो गांजा बरामद, नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 20 Sep 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Six kg ganja recovered from Rajdhani Express, no case registered
पीडीडीयू नगर। भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रही अप भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में रेलवे सुरक्षा बल ने दो लोगों के से पास से छह किलो गांजा बरामद किया। हालांकि आरपीएफ और जीआरपी के बीच तकनीकी मामला फंसने की वजह से मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। रविवार की रात से सोमवार की देर शाम तक गांजा तस्कर पीडीडीयू जंक्शन व गया के बीच घूमते रहे।
विज्ञापन

रविवार की रात कंट्रोल से सूचना मिली कि अप भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से कुछ लोग गांजा तस्करी कर ले जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर गया स्टेशन पर जांच शुरू हुई। इस बीच ट्रेन खुल गई। वहीं ट्रेन में तैनात स्कोर्ट पार्टी इंचार्ज मोहम्मद युसूफ के नेतृत्व में आरपीएफ और आरपीएसएफ ने संदिग्धों की तलाश की। इस दौरान दो लोगों के पास से छह किलो गांजा बरामद हुआ। रात पौने एक बजे ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची। आरपीएफ ने गांजा और तस्कर को नीचे उतारा और जीआरपी थाने पर पहुंचे। यहां जीआरपी ने बरामदगी बिहार में होने का मामला बता कर गांजा और तस्कर को लेने से इनकार कर दिया। आरपीएफ स्कोर्ट पार्टी बरामदगी का श्रेय स्वयं लेना चाहती थी। निराश आरपीएफ एस्कार्ट पार्टी गांजा और तस्कर को लेकर गया वापस चली गई। हालांकि वहां भी देर शाम तक इसको लेकर पंचायत होती रही। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला बिहार का होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। वहीं आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गांजा बरामद हुआ था लेकिन जीआरपी ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। ऐसे में गांजा और तस्कर को बिहार ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed