फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six Chitragupta temples in Purvanchal, including Chandauli, will be renovated.

Chandauli News: चंदाैली सहित पूर्वांचल के 6 चित्रगुप्त मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार

Wed, 11 Mar 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Six Chitragupta temples in Purvanchal, including Chandauli, will be renovated.
पीडीडीयू नगर, चंदौली। चंदौली सहित पूर्वांचल के 8 चित्रगुप्त मंदिरों का जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने पहल की है। पिछले दिनों सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने आवाज उठाई थी। एमएलसी की पहल पर धर्मार्थ कार्य विभाग निदेशालय ने डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि महासभा ने चित्रगुप्त मंदिरों के सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार की मांग की थी। इस पर विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने पर्यटन विभाग को पत्र लिखा था। उन्होंने विधान परिषद क्षेत्र के प्रमुख चित्रगुप्त मंदिरों के सुंदरीकरण, जीर्णोद्धार और संरक्षित करने के लिए सदन में मांग उठाई है। इसके आधार पर पर्यटन विभाग ने पहल की है। इसके तहत नगर के कृष्णा नगर में गैस फैक्टरी के पीछे स्थित चित्रगुप्त मंदिर का विकास किया जाएगा। इसी तरह गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, सोनभद्र, जौनपुर, भदोही और मिर्जापुर में चित्रगुप्त मंदिर का विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त महाराज सामाजिक धार्मिक एकता के प्रतीक हैं। इन मंदिरों का सुंदरीकरण न केवल धार्मिक आस्था को सुधार करेगा बल्कि पर्यटन विकास एवं स्थानीय रोजगार सृजन करने में भी सहायक सिद्ध होगा। मंदिरों के निर्माण और सुंदरीकरण की आवाज उठाने के लिए विधान परिषद सदस्य का धन्यवाद दिया। धन्यवाद देने वालों में देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed