फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   98 elementary schools running with the help of a single teacher

एकल अध्यापक के सहारे चल रहे 98 प्राथमिक विद्यालय

Thu, 03 Aug 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली Updated Thu, 03 Aug 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के बाद उन प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गई है जहां प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में शिक्षामित्र नियुक्त थे। जनपद में ऐसे 98 प्राथमिक विद्यालय हैं। शिक्षामित्रों के विद्यालय नहीं जाने से अधिकांश विद्यालय एकल हो चुके हैं। नक्सल प्रभावित नौगढ़ क्षेत्र की स्थिति और भी दयनीय है। बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि विद्यालयों में शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे परिषदीय विद्यालयों के लिए शिक्षामित्रों की अनुपस्थिति कोढ़ में खाज का काम कर रही है। जनपद में 98 प्राथमिक विद्यालयों की कमान सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षामित्रों के हाथ में थी। इसमें बरहनी में दो, सदर में 11, धानापुर 19, नियामताबाद छह, नौगढ़ में 30, चकिया 10, शहाबगंज 10, सकलडीहा में छह, चहनियां में चार विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों ने स्कूल जाना छोड़ दिया इसके चलते इन विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य ठप हो गया। कई विद्यालयों में ताला तक बंद हो गया, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग ने किसी तरह विद्यालयों में सहायक अध्यापकों को लगाकर पठन-पाठन का कार्य शुरू करा दिया है। लेकिन यहां अध्यापकों की नियुक्ति के बाद ही व्यवस्था पटरी पर आ सकेगी। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी सदर अमित दूबे का कहना है कि शिक्षामित्रों के अचानक विद्यालय नहीं आने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई थी लेकिन फिलहाल सभी विद्यालय संचालित हैं। जिन विद्यालयों में शिक्षामित्र ही नियुक्त थे वहां अध्यापकों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
----- खातों पर लगी है रोक चंदौली। जनपद के 98 प्राथमिक विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर नियुक्त शिक्षामित्रों के बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि विद्यालयों में ड्रेेस वितरण सहित अन्य कार्य प्रभावित न हो इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed