फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Silence in the market

सुबह चहल पहल रही, शाम को सन्नाटा

Tue, 24 Mar 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Silence in the market
ाराणसी जा रहे लोगों को पड़ाव पर रोकती पुलिस। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कोरोना महामारी के फैलाव को देखते हुए डीएम ने 24 और 25 मार्च को दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया जारी किया। इस आदेश का मिला जुला असर मंगलवार को दिखा। फल, सब्जियां, किराना की दुकानों और मेडिकल स्टोर के अलावा अन्य सभी दुकानें बंद रही। पुलिस ने जगह -जगह चेकिंग अभियान चलाया और बेवजह बाहर घूमने वालों को वापस घर भेजा। दोपहर में प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में 27 मार्च तक लाकडाउन की घोषणा कर दी। इसके बाद पुलिस और अधिक सख्त हो गई और सब्जी की दुकानों को भी बंद करा दिया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जनता कर्फ्यू के बाद दो दिनों के बंद की घोषणा कर दी। इस बंदी में फल, सब्जी, राशन, अनाज के साथ मेडिकल स्टोरो को खोलने की छूट दी गई। इसके साथ ही पेट्रोल पंप, रसोई गैस आपूर्ति सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होती रहे। इसकी व्यवस्था की गई। बंदी की सफलता के लिए पुलिस को कहीं भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश दिए गए। बंदी की घोषणा के मद्देनजर मंगलवार को बाजार में चाय पान, मिठाई, चाट, गोलगप्पा, कपड़े, आभूषण सहित अन्य वस्तुओं की दुकानें पूरी तरह बंद रही। बंदी को देखते हुए पुलिस दिन भर चक्रमण करती रही। लोगों को सोशल डिस्टेंश मेंटेन करने की नसीहत देती रही। हालांकि सुबह से ही लोगों पर इसका असर कम ही दिखा। लोग घरों से बाहर निकलेे और सब्जी, अनाज आदि की खूब खरीददारी की। इससे बाजार में भीड़ की स्थिति रही। हालांकि दोपहर बाद 27 तक पूरे प्रदेश को लाक डाउन करने की घोषणा के बाद पुलिस सक्रिय हुई और दुकाने बंद कराई।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस के फैलाव का देखते हुए पूरे प्रदेश को 27 मार्च तक लाक डाउन कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई और जिले की सीमाओं को सील कर दिया। वाराणसी, गाजीपुर और बिहार की सीमा पर बैरियर लगाकर पुलिस ने आवागमन रोक दिया। इससे लोगों को परेशानी हुई।कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए 24 और 25 को जिला प्रशासन ने बंदी की घोषणा कर दी। इसके बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों को 27 मार्च तक लाकडाउन करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया। न तो किसी वाहन को जिले में आने दिया जा रहा है और न ही जाने दिया जा रहा है। जिले की सीमा पड़ाव, हाईवे के पास कटरिया से रामनगर जाने वाले मार्ग और चहनिया के बलुआघाट से वाराणसी जाने वाले मार्ग को सील कर दिया गया है। पड़ाव संवाददाता के अनुसार सोमवार की सुबह राजघाट पुल पर बसंता कालेज के पास पुलिस ने बैरियर लगाकर पड़ाव से वाराणसी जाने वालों को रोक दिया। वहीं पड़ाव चौराहे के पास राजघाट पुल से वाराणसी जाने वाले यात्रियों, वाहनों को वापस कर दिया। इसी तरह रामनगर जाने वाले मार्ग पर स्पेशल पुलिस लगाकर रोक दिया गया। इसी तरह चहनिया के बलुआघाट पर भी पुलिस सख्ती बरत रही है। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार दोपहर में नौबतपुर में बिहार सीमा को सील कर दिया गया। इससे बिहार की तरफ आने वाले वाहनों से जाम की स्थिति हो गई। कुछ घंटे बाद लोगों की परेशानी को देखते हुए सीमा को खोल दिया गया। इलिया संवादददाता के अनुसार कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए लाक डाउन की घोषणा के बाद सीमावर्ती बिहार प्रांत की सीमा को पूरी तरह सील कर दिया है। थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी बिहार से लगे क्षेत्र के सभी सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है। सैदूपुर कस्बा में भी प्रभारी कोतवाल राणा प्रताप सिंह ने सुबह ही कस्बे में चक्रमण कर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर/चकिया। मुख्यमंत्री ने कोरोना के प्रभाव को देखते हुए 27 मार्च तो प्रदेश में लाक डाउन की घोषणा की है। यही नहीं लोगों से लगातार सोशल डिस्टेंश बनाने का आह्वान किया जा रहा है, लेकिन जिले में इसका असर नहीं दिख रहा है। मंगलवार की सुबह नगर सहित जिले के सभी बाजारों में सब्जी, फल, मेडिकल स्टोर, और किराना की दुकानों पर भीड़ जुटी। यही नहीं लोग एक दूसरे से सटकर खरीददारी करते रहे। ऐसे में पूूरी सुरक्षा व्यवस्था तार तार दिखी। चकिया नगर सहित आसपास के बाजारों लाकडाउन मे छूट वाली किराना सब्जियों फलों ब्रेकरी तथा दवा की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रही तथा अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। एसडीएम सिपू गिरी सहित पुलिस प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed