फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sikandarpur beat Rema by 18 runs

Chandauli News: सिकंदरपुर ने रेमा को 18 रनों से हराया

Mon, 12 May 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sikandarpur beat Rema by 18 runs
क्षेत्र के रेमा में खेले जा रहे रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सिकंदरपुर ने रेमा को 18 रनों से हराकर खिताब जीत लिया। रेमा को 18 गेंद में जीत के लिए 18 रन बनाने थे लेकिन सिकंदरपुर के गेंदबाजों ने तीन ओवर मेडन फेंके और रेमा एक रन नहीं बना सकी।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में टाॅस जीत कर रेमा ने सिकंदरपुर को बल्लेबाजी के लिए कहा। पहले खेलते हुए सिकंदरपुर की टीम 7.5 ओवर में 52 रन बनाकर आल आउट हो गई। 53 रन बनाने का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी रेमा टीम की शुरूआत अच्छी रही। तीन ओवर में टीम ने 27 रन बना लिए। अगले दो ओवर में आठ रन और बनाकर टीम ने स्कोर 35 कर लिया। इसके बाद टीम को तीन ओवर में जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी लेकिन सिकंदरपुर के गेंदबाजों ने तीनों ओवर मेडन डाल दिए। जिसके चलते रेमा की टीम हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed