फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   shopping in markets

बाजारों में हुई खूब खरीदारी

Sun, 30 Oct 2016 08:07 PM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 30 Oct 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
shopping in markets
मिठाइयों की खरीदने के जुटे लोग।
दीपावली पर रविवार को भीड़ से बाजारों में रौनक रही। मिष्ठान की दुकान पर खरीदारी को भारी भीड़ रही। वहीं पटाखों, मोमबत्ती व रंग-बिरंगे झालरों की भी जमकर खरीदारी की गई। हिन्दू धर्मावलंबियों ने समृद्धि व धनधान्य के लिए माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूरे विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। पर्व के मद्देनजर जबर्दस्त भीड़ उमड़ने से बाजार गुलजार रहा। सबसे अधिक भीड़ मिठाई की दुकानों पर रही। लोग तरह-तरह के मिष्ठान की खरीदारी करते हुए नजर आए। शाम के वक्त बाजारों में सजे पटाखों की दुकान पर भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

अभिभावकों संग बच्चे व युवा तरह-तरह के पटाखे व फुलझड़ी आदि की जमकर खरीदारी की। वहीं सजावट के लिए लोगों ने रंग-बिरंगे झालर खरीदे। देर शाम लोगों ने दुकानों व घरों में माता लक्ष्मी व गणेश जी मूर्तियां स्थापित कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन किया और आसपास लोगों में मिष्ठान वितरित कर पर्व की शुभकामनाएं दी। रात होते ही पूरा नगर दीपों की रौशनी से नहा उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed