फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shoplifter ran to a million bucks

एक लाख रुपये ले भागा उचक्का

Thu, 15 Sep 2016 02:00 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 15 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Shoplifter ran to a million bucks
पीड़ित को लेकर जांच करने स्टेट बैंक पहुंची पुलिस।
कोतवाली क्षेत्र के एलबीएस क्रय विक्रय केन्द्र में बुुुधवार की दोपहर एक दूकान के पास  खड़ी बीएसएफ जवान की बाईक की डिग्गी से एक लाख रुपए निकालकर उचक्का  भाग निकला। जवान ने उसका पीछा किया लेकिन वह अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पीड़ित  ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर लिया और कार्यवाही में जुट गयी।  
विज्ञापन

अलीनगर  थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिछड़ी निवासी अशोक कुमार गुप्ता बीएसएफ में  इंस्पेक्टर के पर कार्यरत और श्रीनगर में तैनात है। किसी कार्य के चलते वे  कुछ दिनों पूर्व घर पर छुट्टियों पर आये हुए थे। बुधवार को किसी कार्यवश  रुपए की आश्वयकता पड़ने पर वे अपने एक अन्य साथी संग एसबीआई बैंक के  सर्कुलेटिंग स्थित शाखा पर पहुंचे । अपने खाते से एक लाख रुपए निकाल कर  बैंक से बाहर आये और रुपयो को अपनी बाइक की डिग्गी में रख दिया। अशोक के  मुताबिक इसके बाद वे पंखे का कुछ सामान बदलने के लिए बाइक से लाल बहादुर  शास्त्री क्रय विक्रय केन्द्र स्थित एक बिजली की दुकान पर पहुंचे और गाड़ी  खड़ा करने के बाद डिग्गी में रखे सामान को निकालकर  दुकानदार को वापस करने  लगे। तब तक एक युवक आया और उसने डिग्गी में हाथ डाल दिया उसे उसमें रखे  रुपये को निकाल कर भागने लगा । इसी दौरान उनके साथ मौजूद अन्य साथी की नजर  उसपर पड़ गयी । जिसपर वह शोर मचाने लगा और दोनों लोगों ने युवक को दौड़ा  लिया। तब तक बदमाश कुछ दूरी पर खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो  गया। क्षेत्राधिकारी सदर प्रमोद यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।      
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed