फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shopkeeper supporters and women face to face, blockade imposed

Chandauli News: दुकानदार समर्थक और महिलाएं आमने-सामने, लगाया जाम

Fri, 18 Apr 2025 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper supporters and women face to face, blockade imposed
पीडीडीयू नगर। नगर में स्थित शाहकुटी में शराब की दुकान के विरोध में महिलाएं धरने पर बैठी हैं। बृहस्पतिवार को महिलाओं और दुकानदार के समर्थकों के बीच कई बार विवाद की स्थिति पैदा हुई। इस बीच महिलाओं ने दो बड़े बांस लगाकर कालीमहाल-नई सट्टी मार्ग पर जाम कर दिया। इसके चलते करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। इसके बाद पहुंची पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। तब जाकर लोग शांत हुए। उसके बाद बांस हटाया गया।
विज्ञापन

नगर में स्थित शाहकुटी में शराब की दुकान खोले जाने का महिलाएं विरोध कर रही हैं। बृहस्पतिवार को विरोध कर रहीं महिलाओं ने सड़क के दोनों तरफ बांस लगाकर जाम लगा दिया। चिलचिलाती धूप में लोग पैदल जाने लगे। वहीं कई बाइक सवारों को भी घूमकर जाना पड़ा। इस दौरान स्कूली वाहन को दिक्कत हुई तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों ने सड़क से बांस हटाने का प्रयास किया तो महिलाएं उनका विरोध करने लगीं। महिलाओं ने लोगों से बांस छीन लिया। इसके बाद अहाते में हैंडपंप लगाए जाने का भी महिलाओं ने विरोध किया। मौके पर पहुंची सलमा किन्नर ने शराब की बिक्री बंद करने को कहा। बाद में मौके पर पहुंचे मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने सड़क से बांस को हटवा दिया। उन्होंने बताया कि बांस हटवा दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि धरने के दौरान मार्ग पर जाम लगाकर आवागमन रोकने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed