{"_id":"6705b91b71c2bf2f850f4934","slug":"shopkeeper-beaten-for-not-lending-cigarettes-arrested-chandauli-news-c-189-1-svns1011-121647-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सिगरेट उधार न देने पर दुकानदार को पीटा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सिगरेट उधार न देने पर दुकानदार को पीटा, गिरफ्तार
विज्ञापन
धानापुर। थाना क्षेत्र के खरखोलिया गांव में उधार की सिगरेट न देने पर मनबढ़ युवकों ने दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं उसके गल्ले से पांच हजार रुपये भी छीन कर फरार हो गए। भुक्तभोगी की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से असलहे व कारतूस भी बरामद हुए हैं।
क्षेत्र के नेकनामपुर-प्रसादपुर गांव निवासी दीपक कुमार गुप्ता की खरखोलिया गांव में सब्जी वा किराने की दुकान है। देर शाम तीन युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और उधार की सिगरेट मांगने लगे। मना करने पर उसे मार पीटकर घायल कर दिया। साथ ही गल्ले में रखा पांच हजार रुपया भी लूट कर फरार हो गए।
दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मड़ई, खरखोलिया निवासी अमन श्रीवास्तव व करी गांव निवासी अभिषेक उर्फ प्रिंस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को मड़ई गांव स्थित नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से लूट के 2970 रुपये, देशी तमंचा व दो कारतूस के साथ घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। उनके खिलाफ स्थानीय थाना सहित आसपास के थानों में लूट व गैंगस्टर के कई मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।