फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   shop was burnt down in chandauli he threatened to kill him entire incident captured on CCTV

UP News: पैसा मांगा तो फूंक दी 'रंगबाज' की दुकान, जान से मारने की दी थी धमकी; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Wed, 11 Sep 2024 06:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 06:11 PM IST
सार

Chandauli News: अलीनगर थाना की पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बदमाश की तलाश में कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
shop was burnt down in chandauli he threatened to kill him entire incident captured on CCTV
सीसीटीवी से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा मोड़ पर स्थित फास्ट फूड की एक दुकान को पेट्रोल डालकर जलाने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दो मनबढ़ युवक सोमवार की रात नाश्ता करने आए।

विज्ञापन


नाश्ता करने के बाद पैसे मांगने पर गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने व बर्बाद करने की धमकी दी। इसके बाद रात को दुकान को जला दिया। तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस बदमाशों को तलाश रही है।
विज्ञापन


पढ़ें पूरा मामला
अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा मोड़ के समीप स्थित एक निजी आवासीय फ्लैट निवासी राजीव कुमार सिंह रेमा मोड़ के समीप फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर की रात दो दिन पूर्व बाइक सवार दो युवक उनकी दुकान पर आए, जिन्होंने नाश्ता करने के बाद पैसा देने में हीलाहवाली की।

इसे लेकर विवाद हो गया। इस पर दोनों ने उन्हें जान से मारने और बर्बाद करने की धमकी दी। उसके बाद चले गए। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो सबकुछ जलकर खाक हो गया था। जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें युवक पेट्रोल डालकर आग लगाते दिख रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि तहरीर प्राप्त हुई है मामले की जांच किया जा रहा है।

सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि राजीव कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इस मामले में निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed