{"_id":"6085b8fc8ebc3e8dba0909c2","slug":"shop-open-secretly-during-curfew-police-unaware-chandauli-news-vns5867555175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू के दौरान चोरी-छुपे खुली रही दुकान, पुलिस अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू के दौरान चोरी-छुपे खुली रही दुकान, पुलिस अनजान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन नगर के कई क्षेत्रों में चोरी छुपे दुकानें खुली रहीं। पीडीडीयू जंक्शन के बाहर काली मंदिर के पास पूजन सामग्री की दुकान और किराना की दुकानें भी पर्दे की आड़ में खुली रही। लोग सामान लेने के लिए यहां पहुंच रहे थे। पर इन सब से पुलिस अनजान थी जबकि दुकान के सामने ही हमेशा दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी रहती है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को कम करने के लिए प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार को कर्फ्यू का एलान किया है। इस दौरान मेडिकल और आवश्यक वस्तुुओं की दुुकानें खुलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। जिले में कोरोना का संक्रमण कम होने के बजाय दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बावजूद इसके लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन जहां नगर की सभी दुकानों को बंद करने का आदेश था वहीं इस आदेेश को ताक पर रख कई दुकानदारों ने पर्दे की आड़ में दुकानों का संचालन किया। काली मंदिर के पास पूजन सामग्री की दुकान और किराना की भी दुकान पूरे दिन खुली रही। पर उन्हें रोकने और टोकने वाला कोई नहीं था। जबकि यहां से मुगलसराय थाने की दूरी महज तीन सौ मीटर और दुकान के सामने हमेशा दो पुलिसकर्मियों की ड्यूूटी लगती है।