फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shocking incident in chandauli Father kills sick daughter by strangulation and creates false story of suicide

दिल दहलाने वाली घटना: चंदौली में पिता ने गला घोंटकर बीमार बेटी को मार डाला, कहा- भागदौड़ से हो गया था परेशान

Sat, 01 Oct 2022 12:07 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Oct 2022 12:07 AM IST
सार

चंदौली जिले के एक गांव में एक पिता ने अपनी मानसिक रूप से बीमार बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस के सामने आत्महत्या की कहानी गढ़ी। इस पूरी घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आई। 

विज्ञापन
Shocking incident in chandauli Father kills sick daughter by strangulation and creates false story of suicide
चंदौली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माता-पिता का ऐसा निष्ठुर चेहरा कभी-कभी ही दिखाई देता है। मजबूरी या फिर कुछ और बात रहा हो घटना दिल को दहला देने वाली है। चंदौसी हुदहुदीपुर गांव निवासी मनोज कुमार सिंह ने खुद अपनी बिटिया मोनी सिंह (16) की गला घोंट हत्या कर दी। 14 सितंबर की इस घटना को उन्होंने पुलिस से आत्महत्या बताया पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात आई। पुलिस ने पिता को पकड़ा तो पिता ने जुर्म कबूल कर लिया। कहा कि बेटी मानसिक रूप से बीमार थी। उसके भागदौड़ से परेशान होकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


बलुआ इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को थाना क्षेत्र के हुदहुदीपुर गांव के कुछ लोगों ने एसपी अंकुर अग्रवाल को फोन कर किसी किशोरी की मौत की सूचना दी थी। जिसके बाद बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय मोनी का शव पड़ा हुआ था। पिता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी ने बाथरूम में कुंडी के सहारे आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट काफी चौंकाने वाला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो आया वह काफी चौंकाने वाला था। डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी की मौत आत्महत्या से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई है। पुलिस का शक गहराया। सबसे बड़ी बात कि गांव का कोई भी शख्स इसके लिए आगे आने को तैयार नहीं था। फिर चौकी इंचार्ज शिवमणि तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि विवेचना मैने ही की। शुक्रवार को मोहर गंज इलाके से पुलिस ने मनोज सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है और कहा कि उसकी पुत्री मानसिक मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह इलाज कराते कराते परेशान हो गए थे। दो साल से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

वह इधर-उधर भागती रहती थी, जिसके कारण वह हमेशा परेशान रहता थे। उसी के कारण 14 सितंबर को उसकी हत्या कर दी थी और घटना को छुपाने के लिए खुद पुलिस को आत्महत्या की गलत सूचना दी। पिता को गिरफ्तार का पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
पढ़ें: दुद्धी के पूर्व विधायक हरिराम चेरो समेत दो को तीन-तीन वर्ष कैद, पुलिस पर फायरिंग करने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed