{"_id":"c75b98d6cfa7add7b1db8ccc4e8cfca5","slug":"shake-up-for-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए हुआ मंथन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए हुआ मंथन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 26 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के छितो गांव में गुरुवार को उत्तर प्रदेश किसान न्याय मोर्चा के बैनर तले किसानों ने महापंचायत की।
इसमें फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के तहत अधिग्रहीत भूमि के बदले उचित मुआवजा व सुविधाएं हासिल करने के लिए मंथन किया गया। इसके बाद जुलूस निकालकर किसानों ने पूरे नगर का भ्रमण किया और कलेक्ट्रेट पहुंचे।
किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद छितो गांव पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
इस मौके पर प्रदेश संयोजक महेंद्र प्रसाद ने कहा कि किसानों के साथ केंद्र सरकार धोखा कर रही है।
इसमें कहीं न कहीं प्रदेश सरकार भी जिम्मेदार किसान अपना हक मांग रहे हैं तो उन्हें लाठी खानी पड़ रही है। शासन में अधिकारी व कर्मचारी भी अन्नदाताओं की आवाज को दबाने का काम कर रहे हैं।
इनके विरूद्ध किसानों को संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करने की जरूरत है। उपाध्यक्ष शमीम मिल्की ने कहा कि जिन किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई है उन्हें नियमानुसार मुआवजा और अन्य सुविधाएं केंद्र व प्रदेश सरकार मुहैया कराए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। किसानों के आंदोलन को वामपंथी संगठनों ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन देने का ऐलान किया।
इसमें अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा माले ने किसानों की मांगों को जायज ठहराते हुए संघर्ष में शामिल हुए। इस अवसर पर पंकज कुमार त्रिपाठी, बेचन सोनकर, रामविलास यादव, इंद्रजीत शर्मा, रामकृष्ण द्विवेदी, शशिकांत, चन्द्रमा यादव, वीर बहादुर मौर्या, ममता देवी, कौशिल्या देवी, रामविलास आदि रहे। अध्यक्षता कृष्णकांत यादव व संचालन महेंद्र प्रसाद राय ने किया।
मोदी की किसान रैली पर चर्चा
चंदौली। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक गुरुवार को स्थानीय कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरेली में प्रस्तावित किसान रैली की सफलता पर मंथन किया गया। क्षेत्र महामंत्री यो गेश सिंह ने कहा कि रैली में जनपद के कम से कम पांच सौ किसान प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर प्रमोद सिंह, अनिल तिवारी, श्यामसुंदर, प्रेमनारायण, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।