फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sewage treatment plant will be set up in District Joint Hospital

जिला संयुक्त चिकित्सालय में 89 लाख से लगेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

Sun, 13 Feb 2022 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sewage treatment plant will be set up in District Joint Hospital
चकिया। स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में जलजमाव की समस्या को दूर करने और अस्पताल की गंदगी के निस्तारण के लिए 89 लाख रुपये रूपए खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त नया मर्चरी रूम बनाने और बायो मेडिकल वेस्ट रूम को भी उपयोगी बनाने का प्रयास होगा। वही लैब के कचरे को फिल्टर करने का भी प्लांट इसी धन से लगेगा।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय के क्वालिटी मैनेजर डॉ. दिलशाद अली के अनुसार अस्पताल में जलजमाव की समस्या तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट न होने के चलते अस्पताल की गंदगी के निस्तारण का कोई उपाय नहीं था। बारिश के दिनों में जलजमाव की भी समस्या होती थी। वही लैब के कचरे को क्यूरिफाई कर उसे द्रव के रूप में परिवर्तित कर बाहर निकालने के प्लांट की भी आवश्यकता महसूस की जा रही थी तथा मर्चरी रूम और मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए कमरे की जरूरत थी। इसे ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने इन कार्यों के लिए लगभग 80 लाख की धनराशि अवमुक्त किया जा रहा है। इन प्लांटों के लग जाने से अस्पताल की गंदगी को पूरी तरह निस्तारित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में इन कार्यों के लिए जिलाधिकारी से डिमांड की गई थी इस कार्य योजना को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही कार्यों को आरंभ कर दिए जाएंगे।-अजय कुमार सिंह गौतम, चीफ मेडिकल सुपरीटेंडेंट, जिला संयुक्त चिकित्सालय, चकिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed