फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seven-year-old son dies in road accident, father injured

सड़क दुर्घटना में सात वर्षीय पुत्र की मौत, पिता घायल

Thu, 02 Jun 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Seven-year-old son dies in road accident, father injured
इलिया। थाना क्षेत्र के जंगलपुर पावर हाउस के समीप मंगलवार की रात लगभग 11 बजे सड़क किनारे खड़े डीजे वाहन में एक बाइक टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार राजेश पासवान और उनका पुत्र राहुल (07) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मेें भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया। वहीं घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

बिहार कैमूर जिला के चांद कस्बा निवासी राजेश पासवान अपने पुत्र राहुल (07) के साथ मंगलवार को बड़ौरा गांव के एक रिश्तेदारी में वैवाहिक समारोह से शामिल होने के लिए आए हुए थे। रात में ही 11 बजे वह अपने पुत्र से साथ बाइक से घर वापस लौटने लगे। इसी बीच जैसे ही के जंगलपुर स्थित पावर हाउस के समीप पहुंचे कि तेज गति होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गई। जिसके बाद बाइक सड़क किनारे खड़ी डीजे की गाड़ी से टकरा गई। टक्कर होने के बाद राजेश व उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया। बुधवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed