फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seven smugglers of one kilo opium arrested

Chandauli News: एक किलो अफीम के सात तस्कर गिरफ्तार

Wed, 20 Sep 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Seven smugglers of one kilo opium arrested
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक किलो अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। एक बदमाश को 32 बोर की पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि चेकिंग के दौरान मंगलवार की भोर में चार बजे प्लेटफार्म संख्या पांच और छह के पश्चिमी छोर पर पहुंची तो एक युवक संदिग्ध हाल में दिखा। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। उसने अपना नाम नितिश कुमार बताया। वह झारखंड के चतरा जिले के परुल गड्डा का रहने वाला है। उसने बताया कि वह झारखंड से अफीम खरीद कर उसे दिल्ली और पंजाब में ऊंचे दाम पर बेचता था।
विज्ञापन

भोर में साढ़े चार बजे संयुक्त टीम जब प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के नाम पट्टिका के सामने एक युवक को 32 बोर का पिस्टल और कारतूस के सात पकड़ा गया। गिरफ्तार रोशन सिंह बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला है। पूर्व सोमवार की भोर में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के नए रिजर्वेशन आफिस के समीप झाडियों के छिपे तीन बदमाशों को चार मोबाइल फोन और सात हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार बदमाशों में बनारस के पलही पट्टी का मुकेश सोनी, मिर्जापुर के पुरानी अंजई का अश्वनी जायसवाल और दिलदारनगर दलित बस्ती का मनीष गोस्वमी शामिल हैं। मुकेश सोनी पर पीडीडीयू जीआरपी में दो, जीआरपी वाराणसी में पांच और चारबाग लखनऊ में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed