फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seven lakh 85 thousand recovered from big defaulters

राजस्व के बड़े बकाएदारों से बसूले सात लाख 85 हजार

Wed, 25 May 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh 85 thousand recovered from big defaulters
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को अभियान चलाकर सरकारी राजस्व के 16 बकाएदारों से सात लाख 85 हजार रुपये की वसूली की। नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम की ओर से की गई कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

राजस्व टीम सबसे पहले भोगवार पहुंची जहां बिजली विभाग की बकाएदार लक्ष्मी देवी से तीन हजार की वसूली की। वहीं खुटहा निवासी गिरिजा सिंह से दो हजार, नसीरपुर पट्टन निवासिनी चंपा देवी से 50 हजार, सरेसर के श्यामलाल से 30 हजार व रामपुर निवासी रामशकल से एक लाख की वसूली की। वहीं सहजौर स्थित माता ईंट उद्योग से रॉयल्टी के बकाया 30 हजार रुपए की वसूली की। पटपरा के शिव ब्रिक फील्ड से 30 हजार, सहरोई के एमएस ईंट उद्योग से 30 हजार, कुंडाकला के बजरुद्दीन से 10 हजार व भोगवार के काजल ब्रिक फील्ड से 10 हजार बकाए राजस्व की वसूली की। वही गोपालपुर निवासी बालकिशुन से बैंक के बकाया दो लाख 70 हजार व बगया के दरोगा पाठक से 40 हजार की वसूली की गई जबकि व्यापार कर के बकाएदार चंदासी स्थित बालाजी इंटरप्राइजेज से एक लाख, पूनम कोल सप्लायर से 50 हजार, शाहकुटी के शारदा इंटरप्राइजेज से 20 हजार व संगम ब्रिक फील्ड से 10 हजार की वसूली की। नायब तहसीलदार ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान जारी रहेगा। राजस्व टीम में अखिलेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, नरेंद्र सिंह, गयासुद्दीन, रामअवतार दूबे, प्रमोद सिंह, मदन मुरारी लाल, चनरधन प्रसाद, संतोष सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed