फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seven injured after bus overturned uncontrollably

बेकाबू होकर बस पलटने से सात जख्मी

Tue, 28 Dec 2021 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Seven injured after bus overturned uncontrollably
नियामताबाद के रेवसा के समीप दुर्घटना में घायल का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : CHANDAULI
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत रेवसा गांव के समीप एनएच-2 पर सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे बोकारो से वाराणसी जा रही यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। कोहरे की वजह से आगे का रास्ता न दिखने की वजह से हादसा हुआ। बस में सवार सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य यात्रियों को दूसरे साधन से वाराणसी भेजा गया। इस दौरान मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। क्रेन से बस को हटाकर आवागमन शुरू कराया गया। झारखंड के बोकारो से सवारी लेकर वाराणसी जा रही निजी बस सुबह रेवसा गांव में निर्माणाधीन अंडर पास के पास पहुंची थी। घने कोहरे और धुंध के चलते चालक को दूर तक नहीं दिख रहा था। ऐसे में अचानक अंडर पास आने पर चालक ने ब्रेक लगाया। इससे बस बेकाबू हो गई और एक तरफ पलट गई। इससे यात्रियों की चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आस पास के ग्रामीण जुट गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बस का शीशा तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला। बस में बीस लोग सवार रहे। इसके बाद गंभीर रूप से चोटिल वाराणसी के निशांत (42), नेपाल के रतन ( 57), झारखंड के गोपाल नायक (58), हाजीपुर के रमाशंकर कुशवाहा (50), झारखंड की मीना (48), नई दिल्ली के मोतीलाल (55) और अनीता (50) सहित सात लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर दूसरे साधन से वाराणसी भेजा गया। वहीं दुर्घटना से बीच सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। बाद में क्रेन से बस को हटवाकर यातायात शुरू कराया गया। सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि बस पलटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से जख्मी यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed