{"_id":"ecfa8a209c10b2a7c74084d05cf526c3","slug":"selected-students-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी में चयनित छात्र सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी में चयनित छात्र सम्मानित
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनबीम स्कूल मुगलसराय के पाँच छात्रों का इंजीनियरिंग की प्रतिष्ठित आईआईटी
विज्ञापन
की एडवांस परीक्षा में सफल होने पर विद्यालय परिसर में मंगलवार को समारोह
में उनको सम्मानित किया गया।
जिनमें शुभम कुमार, विकास कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार चौधरी, शाहिद जावेद और मोहम्मद शाहरूख खान शामिल रहे।
विद्यालय के चेयरमैन यदुराज कानूडिया एवं डायरेक्टर श्वेता कानूडिया ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कहा, इंजीनियरिंग की अखिल भारतीय स्तर की आईआईटी की एडवांस परीक्षा को उत्तीर्ण कर इन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर विद्यालय के साथ-साथ पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है। गौरतलब है कि शुभम कुमार आईआईटी खड़गपुर, विकास कुमार गुप्ता आईआईटी गुवाहाटी और प्रशांत कुमार चौधरी आईआईटी- आईएसएम धनबाद के लिए चयनित हुए हैं, वहीं शाहिद जावेद और मोहम्मद शाहरुख खान की एनआईटी की काउंसलिंग जारी है।
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता सहित गुरुजनों को दिया है। इस अवसर पर सनबीम (क्यूसीजी) ग्रुप की एडिशनल डायरेक्टर अनुभा सिंह सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. शैलेश सिंघल, शैक्षणिक सलाहकार जेपीसी पाठक, प्रधानाध्यापिका स्मृति खन्ना उपस्थित रहे।