फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   secondary teachers on Encompass

माध्यमिक शिक्षकों का धरना 

Sat, 21 May 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 21 May 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
secondary teachers on Encompass
धरना देते शिक्षक।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना  दिया। इस दौरान शिक्षकों ने डीआईओएस पर आरोप लगाते हुए बट्ठी स्थित भारतीय विद्या मंदिर में वरिष्ठ शिक्षक को प्रधानाचार्य बनाने की मांग की। आरोप लगाया कि डीआर्ठओएस ने शासनादेश के विरुद्ध अयोग्य शिक्षक को प्रधानाचार्य का प्रभार सौंपा है। डीआईओएस ने इस प्रकरण में तीन दिन का समय मांगा था, लेकिन कोई पहल नहीं की। 
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डीआईओएस ने बट्ठी स्थित भारतीय विद्या मंदिर में कनिष्ठ शिक्षक को जिस तरह प्रधानाचार्य बनाया, वह इंटरमीडिएट एक्ट, नियम व शासनादेश विरुद्ध है। इस प्रकरण को लेकर शिक्षकों ने जब धरना-प्रदर्शन किया तो डीआईओएस डा. मालती राय ने तीन दिन में समुचित पहल करने की बात कही थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई। शिक्षकों के धरने की जानकारी होने पर डीआईओएस धरनास्थल पर पहुंची और बताया कि आख्या उपलब्ध कराने के संबंध में चार दिन का प्रबंधक द्वारा पुन: समय मांगा गया है।  इसके बाद शिक्षकों ने चार दिन का समय देते हुए धरने को चार दिन तक धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। चेताया कि यदि 25 मई तक विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शशिधर सिंह का हस्ताक्षर प्रमाणित नहीं किया गया तो 26 मई को शिक्षक पुन: धरने पर बैठ जाएंगे। इस मौके ब्रजेश कुमार सिंह, सत्यमूर्ति ओझा, राधेश्याम द्विवेदी, विनय सिंह, सर्वेन्द्र, अशोक चौधरी, संजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन रोहिणी कुमार पांडेय ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed