फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sealdah Ajmer Express AC damaged, passengers created a ruckus

सियालदह अजमेर एक्सप्रेस एसी खराब, यात्रियों ने किया हंगामा

Mon, 23 May 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sealdah Ajmer Express AC damaged, passengers created a ruckus
पीडीडीयू नगर। सियालदह से अजमेर जा रही अप सियालदह अजमेर एक्सप्रेस का एसी खराब होने से नाराज यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर खूब हो हल्ला किया। यात्रियों ने कई बार चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। सूचना पाकर मंडल यांत्रिक अभियंता राहुल कुमार, स्टेशन अधीक्षक आदि ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद दो मैकेनिक को ट्रेन में साथ भेजा गया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। हंगामे की वजह से आधे घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
विज्ञापन

सियालदह अजमेर एक्सप्रेस रविवार की सुबह साढ़े दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। यहां एसी कोच संख्या बी-5 के यात्रियों के एसी चलने की शिकायत स्थानीय अधिकारियों से की। बावजूद इसके सुनवाई नहीं हुई। इससे यात्री नाराज हो गए। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुलते ही यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद प्लेटफार्म पर उतर कर हो हल्ला करने लगे। चेन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी पहुंची और यात्रियों को समझाने का प्रयास कयिा लेकिन वे नहीं माने। सूचना पाकर मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल यांत्रिक अभियंता राहुल कुमार, स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार आदि पहुंच गए। इस दौरान यात्रियों ने बताया कि ट्रेन चलने के बाद से ही एसी खराब है। भीषण गर्मी में कोच में बैठना भी मुश्किल है। लगातार इसकी शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हर बार सिर्फ आश्वासन दिया गया। चेतावनी दी कीि जब तक एसी कोच को बदल कर नया कोच नहीं लगाया जाएगा, ट्रेन को आगे बढ़ने नहीं देंगे। इस पर मैकेनिक से एसी दिखाया गया। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन चलने पर एसी काम करने लगेगा। यही नहीं अधिकारियों के निर्देश पर दो मैकेनिक को साथ भेजने की बात कही गई। इसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन 10.45 बजे आगे के लिए रवाना हुई। हंगामा के कारण बीस मिनट तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed