फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM demolished the encroachment, got the road constructed

एसडीएम ने अतिक्रमण को ध्वस्त कर, कराया रास्ते का निर्माण

Sat, 12 Jun 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
SDM demolished the encroachment, got the road constructed
पीडीडीयू नगर। धानापुर क्षेत्र के नेगुरा स्थित पाल बस्ती के मुख्य मार्ग पर 40 वर्षों से हुए अवैध अतिक्रमण को एसडीएम सकलडीहा प्रेम प्रकाश मीणा ने बृहस्पतिवार को जेसीबी से हटवाया था। वहीं शुक्रवार को एसडीएम ने रास्ते का निर्माण करवाया। यह मार्ग 22 परिवारों के आवागमन का मुख्य मार्ग था।
विज्ञापन

क्षेत्र के नेगुरा स्थित पाल बस्ती को जाने वाली चकरोड़ सत्रह कड़ी की है। अतिक्रमण के चलते मौके पर आठ कड़ी की हो गई थी। अतिक्रमणकारी द्वारा उत्तर व पश्चिम तरफ बाउण्ड्री व शौचालय बनाकर रास्ते को अवरूद्ध कर दिया गया था। वहां से वाहनों का गुजरना मुश्किल था। शिकायत मिलने पर एसडीएम सकलडीहा ने उसे बृहस्पतिवार को अतिक्रमण मुक्त कराया। जिससे पाल बस्ती व ग्रामीणों में न्याय के प्रति काफी उम्मीद जगी और चेहरे पर खुशियां भी दिखाई दी। वहीं शुक्रवार को जेसीबी से मिट्टी डालकर रास्ते को बनवाया गया। रास्ता निर्माण हो जाने के कारण अब सभी परिवार आने-जाने, अपने वाहनों को लाने ले जाने, कृषि एवं सामाजिक कार्यों में इसका तत्काल रुप से लाभ ले सकेंगे। मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राम्या एस, नायब तहसीलदार प्रवीण, थाना अध्यक्ष धानापुर विनोद मिश्रा एवं ग्रामीण वासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed