फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM angry after not following social distancing

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न देख एसडीएम हुए खफा

Thu, 30 Apr 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
SDM angry after not following social distancing
सकलडीहा। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर बिना मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बगैर कार्य होते देख प्रभारियों को फटकार लगाई। चेताया कि हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गेहूं की खरीदारी की जाए। वहीं गेहूं बेचने आए किसानों व कार्य कर रहे मजदूरों का आरोप था कि केंद्र प्रभारियों की ओर से उन्हें मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय किसानों ने एसडीएम से शिकायत की थी कि क्रय केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के निर्देश को दरकिनार कर दिया गया है। सुबह से शाम तक मजदूर बिना मास्क पहने व सैनिटाइजर लगाए वाहनों पर चढ़कर गेहूं उतार और चढ़ा रहे है। क्रय केंद्रों पर टोकन आदि की सुविधा भी उपलब्ध नही है। किसानों की शिकायत पर एसडीएम ने भूपौली, कैलावर, बलुआ, टांडाकला, नादी, धानापुर, कवई पहाड़पुर, चहनियां, रानेपुर और दिघवट आदि क्रय क्रेंद्रों का निरीक्षण किया। सकलडीहा, दिघवट, कैलावर सहित कई क्रय केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी उड़ाई जा रही थी। मजदूरों भी बिना मास्क पहने कार्य कर रहे थे। यह देख एसडीएम हत्थे से उखड़ गए और केंद्र प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई। चेताया कि हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ मजदूरों व किसानों को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं की खरीदारी की जाए। इस मौके पर क्रय केंद्र प्रभारी शालिनी पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed