फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Scratch in girl's neck and injury mark in left jaw chandauli police

चंदौली दबिश मामला: मृतका की छोटी बहन बोली- जान बचाने के लिए चिल्लाती रही दीदी, घर में घुसे थे 40 पुलिसकर्मी

Tue, 03 May 2022 02:24 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी,चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 03 May 2022 02:24 PM IST
सार

छोटी बहन गुंजा ने सोमवार को कहा कि रविवार की शाम को 40 पुलिसकर्मी घर में घुसे थे। उस समय हम दोनों बहनें छत पर थीं। हमने जब नीचे दरवाजा बंद करने की कोशिश की तो सैयदराजा इंस्पेक्टर ने लात मारकर दरवाजा खोल दिया। 

विज्ञापन
Scratch in girl's neck and injury mark in left jaw chandauli police
सपा नेता मनोज सिंह काका ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के मनराजपुर में पुलिस की दबिश के दौरान युवती की मौत को सेकर हंगामा जारी है। मृतक युवती की घायल छोटी बहन गुंजा ने सोमवार को कहा कि रविवार की शाम को 40 पुलिसकर्मी घर में घुसे थे। उस समय हम दोनों बहनें छत पर थीं। हमने जब नीचे दरवाजा बंद करने की कोशिश की तो सैयदराजा इंस्पेक्टर ने लात मारकर दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन


उसके बाद दीदी को ऊपर के कमरे में ले गए। मुझे नीचे ही रखा गया। इसके बाद दीदी के चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी। वह बार बार जान बचाने की गुहार लगा रही थी। फिर कुछ देर बार उसकी आवाज बंद हो गई। ऊपर से एक पुलिसकर्मी नीचे आया और कुर्सी ले गया। उसके बाद सभी चले गए। मैं ऊपर पहुंची तो देखा दीदी जमीन पर पड़ी थी। उसका शरीर बेजान था। पुलिसकर्मियों ने मौत को सुसाइड बनाने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं
डीएम संजीव सिंह और एसपी अंकुर अग्रवाल ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों से मीडिया को अवगत कराया। बताया कि मौत का कारण अस्पष्ट होने के कारण विसरा रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि चिकित्सकों के पैनल ने जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी है, उसमें गले में खरोच व बाएं जबड़े में चोट के अलावा शरीर के अन्य किसी भी हिस्से में बाहरी व अंदरूनी चोट का उल्लेख नहीं है। घटना के बाद चक्काजाम व उपद्रव में कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। इनका उपचार चल रहा है।

उनके ठीक होने के बाद यदि वे तहरीर देते हैं तो उसके अनुरूप मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। भरोसा दिया कि यदि पुलिस चेकिंग व जांच में लापरवाही बरती गई है तो संबंधित पुलिस अफसर व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मनराजपुर कौन-कौन से पुलिस वाले गए थे, इसकी जांच एएसपी सदर कर रहे हैं।

न्यायिक अफसर की निगरानी में कराई जाए जांच: मनोज काका

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने मांग की कि मनराजपुर की घटना की जांच किसी न्यायिक अधिकारी की निगरानी में कराई जाए। कहा कि मनराजपुर में जब कन्हैया यादव की पुत्री की मौत हुई तो पुलिस ने आत्महत्या की कहानी गढ़ी और अब लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस खुद आरोपी है।

ऐसे में आरोपी से मामले की जांच कराना उसकी निष्पक्षता पर सवाल है। कहा कि मौत के इस मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। पुलिस गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई का दिखावा कर रही है।

दुख की इस घड़ी में जब पीड़ित परिवार के प्रति पुलिस व प्रशासनिक अमले की संवेदना होनी चाहिए, ऐसे वक्त पुलिस प्रशासन कन्हैया यादव के परिवार को अपराधी घोषित करने में जुटा है। सैयदराजा पुलिस द्वारा कन्हैया यादव व उनके पुत्र व पुत्रियों के खिलाफ पुराने मुकदमे की खोजबीन कर पटल पर लाना पुलिस की मानसिकता को प्रदर्शित करता है।

कहां है पुलिस की वीडियो रिकार्डिंग

सपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज काका ने कहा कि पुलिस कहीं भी छापा मारती है तो एक-एक गतिविधि की वीडियो रिकार्डिंग करती है। अब सवाल उठता है कि मनराजपुर में पुलिस गतिविधि की वीडियो रिकार्डिंग कहां है? जनपद पुलिस उसे क्यों छिपा रही है। इसे सामने लाया जाए, ताकि लोगों को यह मालूम चल रहे कि वहां कन्हैया यादव के परिवार व पुलिस के बीच क्या हुआ?

कहा कि मामले में घायल गुंजन यादव के दवा-इलाज में भी शिथिलता बरती जा रही है। उसका मेडिकल मुआयना तक नहीं हो पाया है। कहा कि पीड़ित परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस प्रकरण में सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक-एक गतिविधि की जानकारी ले रहे हैं और उन्होंने पीड़ित परिवार से टेलीफोन पर बातचीत की है।

पुलिस की हरकतों से निर्दोष की गई जान: रामकिशुन

 सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन ने सैयदराजा पुलिस पर आरोप लगाया। कहा कि पुलिस की हरकतों के कारण निर्दोष बेटी की जान चली गई। एक दिन पहले उसके बड़े भाई को पुलिस घर से उठा लाई थी। तो फिर दूसरे दिन दबिश देने का क्या मतलब था। किसके इशारे पर दोबारा दबिश दी गई। इस घटना की जांच की जाए।

भारतीय जनता पार्टी सरकार की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नारे की पुलिस प्रशासन द्वारा उड़ाई गई धज्जियां से एक निर्दोष बेटी की हत्या हो गई। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्याक्ष संतोष यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए, नहीं तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed