फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   School toilet dilapidated, forced to go out of dirt

मिशन कायाकल्प को आइना दिखा रहा प्राथमिक विद्यालय डेढ़गावां

Tue, 23 Nov 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
School toilet dilapidated, forced to go out of dirt
धीना। क्षेत्र के डेढ़गावां गांव का प्राथमिक मिशन कायाकल्प को आइना दिखा रहा है। विद्यालय का शौचालय जर्जर हो गया है। साफ सफाई न होने से इसमें गंदगी रहती है। दुर्गंध की वजह से बच्चों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। विद्यालय के कमरों में न तो लाइट है और न ही पंखे। साफ सफाई न होने से परिसर में कूड़े का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन

विद्यालयों की स्थिति सुधारने के लिए मिशन कायाकल्प के तहत सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है। बरहनी ब्लाक के डेढ़गांवा गांव स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरकार के मिशन कायाकल्प को आइना दिखा रहे हैं। डेढ़गावां प्राथमिक विद्यालय में 109 छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। यहां दो अध्यापक और एक शिक्षा मित्र की तैनाती है। विद्यालय में शौचालय की साफ सफाई नहीं होती है। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नीलम ने बताया कि
विज्ञापन

वर्तमान प्रधान सुमन सिंह के प्रयास से हैंडपंप, सबमर्शिबल लगाने और कमरों में टाइल्स लगाने का कार्य शुरू किया गया है। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय की हालत इससे भी खराब है। स्कूल के भोजनालय की स्थिति भी गंभीर है। कक्षा में वायरिंग के निशान तो हैं परंतु ना पंखे हैं ना ट्यूबलाइट न ही बिजली का कनेक्शन कमरों के लगभग सभी दरवाजे टूटे हैं। विद्यालय में 57 बच्चे हैं। बच्चों के पीने के लिए इस विद्यालय में हैंडपाइप तो है लेकिन उसका पानी पीने योग्य नहीं है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक भगवानदास ने बताया कि समस्याओं की जानकारी अधिकारियों को दी जा चुकी है। ग्राम विकास अधिकारी डेढ़गावां साहब सिंह ने बताया कि विकास कार्य शुरू कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में साफ सफाई की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही डेढ़गांवा की भी व्यवस्था ठीक कराई जाएगी। साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
-अरविंद सिंह, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed